Monday, July 1, 2024
34.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharJDU Executive Meeting: जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, संजय झा बन...

JDU Executive Meeting: जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, संजय झा बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

Google News
Google News

- Advertisement -

JDU Meeting Live Updates: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य की सभी पार्टियां अपनी रणनीति तय करने में जुट गई हैं। इसी क्रम में सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (JDU Executive Meeting) की बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। कंस्टीट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) करेंगे। वह शुक्रवार दोपहर ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग कार्यकारिणी के 100 से ज्यादा सदस्य भी दिल्ली पहुंच गए हैं। खबर है कि इस बैठक में संजय झा (Sanjay Jha) को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।

JDU Executive Meeting: चुनाव पर मंथन और तैयारी

इस बात की चर्चा है कि इस बैठक (JDU Executive Meeting) में नीतीश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे। खबर यह भी है कि इस दौरान वह कई बड़े फैसले ले सकते हैं। बैठक के बाद कुछ बदलाव का भी एलान भी हो सकता है। राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर से चौंका सकते हैं। जदयू सूत्रों की माने तो आज सुबह 10.30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आज सुबह 11.30 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी।

बैठक (JDU Executive Meeting) सीट बंटवारे पर होगी बात

बता दें कि नीतीश कुमार दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान विधानसभा चुनाव पर सीट बंटवारे को लेकर वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो जदयू इस बार भाजपा के बराबर सीटों पर विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवाद उतरना चाहती है। पार्टी की बैठक (JDU Executive Meeting) में भी इस मुद्दे पर चर्चा की पूरी संभावना है।

लोकसभा चुनाव के परिणाम पर चर्चा

बता दें कि जेडीयू की लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक (JDU Executive Meeting) होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में हुई जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ा था। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दुबारा बैठाया था। माना जा रहा है कि इस बैठक में लोस चुनाव के परिणाम पर भी चर्चा हो सकती है।

जदयू के खाते में 12 लोस सीटें

इस बार के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी को 12 सीटें मिली हैं। 12 लोकसभा सीटें जीतकर जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में तीसरा सबसे बड़ा दल बन गया। जदयू के दो सांसद मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं। ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री और रामनाथ ठाकुर को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद यह पहली बार है जब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के दो नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इससे पहले 2021 में आरसीपी सिंह अकेले ही मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अभी ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बनाए गए हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

New criminal laws: ब्रिटिश काल के कानून खत्म, नया आपराधिक कानून लागू

आज से देशभर में तीन नए आपराधिक कानून लागू (New criminal laws) हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इससे भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आएगी।

Mallikarjun kharge: राज्यसभा में खरगे बोले, राष्ट्रपति का अभिभाषण ‘घोर निराशाजनक’

उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण को ‘घोर निराशाजनक’ और केवल ‘सरकार की तारीफों के पुल बांधने वाला’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें न तो कोई दिशा है और ना ही कोई दृष्टि है।

Wedding Expenses: इस मामले में अमेरिका पर भारी पड़ा भारत, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत का शादी से जुड़ा कारोबार लगभग 10 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। खास बात है कि यह इंडस्ट्री इतनी तेजी से बढ़ रही है कि खाद्य और किराना के बाद यह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Recent Comments