Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBollywood News बॉलीवुड की खबरे - Desh rojanaराम मंदिर के पास बिग बी ने खरीदी करोड़ों की जमीन, आयोध्या...

राम मंदिर के पास बिग बी ने खरीदी करोड़ों की जमीन, आयोध्या में बनाएंगे आशियाना

Google News
Google News

- Advertisement -

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एक खास काम किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है। सूत्रो के मुताबिक मुंबई में स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से अमिताभ बच्चन ने 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट खरीदा है। हालांकि हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अभी तक घर के साइज के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। वहीं 22जनवरी को जब अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। इसी दिन द सरयू का लॉन्च भी किया जाएगा।

प्रोजेक्ट के बारे में बात की
बिग-बी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।ये एक ऐसा शहर है। जो मेरे दिल में विशेष जगह रखता है। वही मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने की आशा कर रहा हूं। दरअसल अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज में हुआ था। बता दें प्रयागराज से अयोध्या तक का रास्ता 4 घंटे का है। वही अब उन्होंने अयोध्या में भी प्लॉट ले लिया है। जो राम मंदिर से केवल 15 मिनट की दूरी पर है। और द सरयू से अयोध्या का एयरपोर्ट सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर है।


वर्कफ्रेंट
बिग-बी आखिरी बार फिल्म गणपत में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म को लेकर बात करे तो हाल ही में प्रभास के साथ कल्कि 2898 एडी में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन रजनीकांत के साथ भी फिल्म में नजर आएंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments