Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBUSINESS News in hindi - Deshrojanaकरोड़ो के पैकेज के साथ ही मिलती है कई सुविधाएं

करोड़ो के पैकेज के साथ ही मिलती है कई सुविधाएं

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: जब किसी सवाल का जवाब नहीं मिलता है तो वो सीधा गूगल पर जाकर उस जवाब को ढूंढने की कोशिश करने लगता है। गूगल आपके सारे सवालों का जवाब दे देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जो आपके इन सवालों का जवाब देने के लिए मेहनत करते हैं उन लोगों को इसका मेहनताना कितना मिलता है। अक्सर दुनिया की नामी टेक कंपनी गूगल के काम करने के तरीकों को लेकर और वहां के कर्मचारियों की मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा होती ही रहती है।

गूगल में काम करने वाले लोगों की सैलरी पता चलती है तो लोगों को हैरानी होती है और वहां जो सुविधाएं कर्मचारियों को मिलती है उसको लेकर भी लोग सोच में पड़ जाते हैं और सोचते है कि काश उस कंपनी में हम भी काम कर पाते। क्योंकि गूगल अपने वहां काम करने वालों को अच्छी सैलरी के साथ ही कई और प्रकार की सुविधाएं भी मुहैया करवाता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गूगल का आंतरिक डाटा लीक हो गया है उसके बाद वहां पर काम करने वाले लोगों की सैलरी की जानकारी भी सामने आ गई है। हालांकि, इस डेटा में अमेरिका के ही कर्मचारियों का नाम है। दूसरे देशों के नामों की इस लिस्‍ट में जिक्र नहीं किया गया है। आइए आपको भी बताते हैं गूगल में औसतन सैलरी का पैकेज क्या है— गूगल ने अपने एंप्‍लॉइज के लिए औसतन सैलरी का पैकेज 2.30 करोड़ यानी कि भारतीय रुपयों में इसकी बात की जाए तो 19 लाख रुपए है। वहां काम कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी 7.18 लाख डॉलर बतायी गई है।

इस लिस्ट के मुताबिक साल 2022 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को 5.90 करोड़ , इंजीनियर से लेकर मैनेजर की पोस्ट तक 3.28 करोड़ एंटरप्राइज डायरेक्टर सेल्स को 3 दशमलव 9 करोड़, लीगल कॉर्पोरेट काउंसिल और सेल्स टीम को 2.62 करोड़, डिजाइन टीम को 2.58 करोड़ मिलते थे। इसके अलावा कई मटा कंपनियों को भी करोड़ों की सैलरी मिलती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments