Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAAmbalaAmbala Crime: पूर्व सैनिक ने परिवार के छह सदस्यों की हत्या की

Ambala Crime: पूर्व सैनिक ने परिवार के छह सदस्यों की हत्या की

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के अंबाला जिले(Ambala Crime: ) में नारायणगढ़ में एक पूर्व सैनिक ने भूमि विवाद के चलते अपनी मां और भतीजे-भतीजी समेत अपने परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी।

Ambala Crime: शवों को जलाने की कोशिश

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात नारायणगढ के रटोर गांव में हुई। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शवों को जलाने की भी कोशिश की। उसने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुई पूर्व सैनिक की भतीजी की बाद में पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में मौत हो गई।

Ambala Crime: कुल्हारी से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त जवान भूषण कुमार ने परिवार के सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।  इतना ही नहीं आरोपी ने अपने पिता को भी घायल कर दिया। वारदात के समय पीड़ित सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो भाइयों के बीच कथित भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई। मृतकों की पहचान कुमार की मां सरूपी देवी (65), भाई हरीश कुमार (35), हरीश की पत्नी सोनिया (32) और उनके तीन बच्चों – सात वर्षीय परी, पांच वर्षीय यशिका और छह माह के मयंक के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर अंबाला के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह ने देर रात घटनास्थल का दौरा किया।

आरोपी फरार

वारदात के बाद मौके से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने बताया कि ये टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और मामले में जांच जारी है। वहीं, अंबाला छावनी सिविल अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पुलिस पांच शव लेकर आई थी जो आंशिक रूप से जले हुए थे। उन्होंने बताया कि शवों पर चोट के निशान भी मिले हैं। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

महाकुम्भ के बाद अब संगम की रेती उगलेगी सोना, पांच लाख प्रतिमाह कमाई का अवसर

*मेले के बाद स्थानीय किसानों ने बड़े पैमाने पर शुरू की तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की खेती**सीएम योगी के निर्देश पर इस बार...

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण है होली

वी के पूजाभारत एक कृषि प्रधान देश है, और जैसा कि सभी को विदित है कि कृषि ही मनुष्य की आजीवका का प्रमुख साधन...

Recent Comments