Friday, October 18, 2024
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaलोक देवताओं के रूप में होना चाहिए शहीदों का पूजन : ओम...

लोक देवताओं के रूप में होना चाहिए शहीदों का पूजन : ओम प्रकाश धनखड़

Google News
Google News

- Advertisement -

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को गांव बिलासपुर में शहीद कप्तान सिंह गुरावलिया की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। कप्तान सिंह श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि शहीद देश की धरोहर है और इन शहीदों का लोक देवताओं के रुप में पूजन करना चाहिए। शहीद की मूर्ति अनावरण के मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। गांव में पहुंचने पर बिलासपुर कलां की सरपंच प्रमिला देवी व ग्रामवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का स्वागत किया। इस मौके पर शहीद कप्तान सिंह की पत्नी राजबाला और उनके पुत्र मिथुन उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि शहीद कप्तान सिंह के सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। महान वीर की प्रतिमा का अनावरण कर मैं स्वयं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और मैं इस पुनीत कार्य में भागीदार बनकर कृतज्ञ हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है, यहां की अगणित शौर्य गाथाएं हैं। भारत की फौज में हरियाणा के जवानों की भागीदारी 10 प्रतिशत है, लेकिन शहादत 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के लिए पूरा भारत अपने वीरों का सदैव ऋणी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 9 साल बेमिसाल हैं, न सिफज़् सेना के आधुनिकीकरण के लिए बल्कि ऐसे सुधारों के लिए भी जिसने सेना के आधुनिकीकरण के काम को और आसान बना दिया। हमारे सैनिकों के पास अति आधुनिक हथियार हैं। सेना के पास अब भारत में बने टैंक, मिसाइल हैं जो आत्म निर्भर भारत के नारे को साकार कर रहे हैं। मोदी सरकार ने चीन से लगी सीमा पर इंफ्रास्ट्रकचर पर जोर दिया है। सरकार दुर्गम स्थानों पर सड़कें बना रही है ताकि जल्द पहुंचने का रास्ता आसान हो सके। धनखड़ ने कहा कि शहीद कभी भी भुलाए नहीं जा सकते। शहीद की मूर्ति अनावरण एवं प्रसाद वितरण के मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत यादव, चेयरमैन दीपाली, कर्ण सिंह सरपंच, एक्स सरपंच बलबीर सिंह, महेश गुरावलिया, गौरव पंडित, महेश चौहान, वीरेंद्र यादव समेत ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

Recent Comments