Tuesday, March 11, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaदिल्ली में एक बार फिर मौसम ने लिए करवट, जाने कैसा रहेगा...

दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने लिए करवट, जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

Google News
Google News

- Advertisement -

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश दर्ज की गई जिसकी वजह से मौसम में नमी और भीषण गर्मी से लोगो को निझात मिली है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार और बुधवार को दिल्ली- NCR में हल्की बारिश की सम्भावना है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।

तापमान में दिल्ली में सोमवार को कोई खास बढ़ौतरी नहीं देखी गई। यहां का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से  2 डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार की सुबह भी मौसम सुहाना रहा साथ ही बदल छाए रहे

मंगलवार यानि आज दिल्ली की हवा साफ़ हैं क्योंकि दिल्ली में सोमवार को भी AQI 53 था। जोकि संतोषजनक की श्रेणी में आता है। Central Pollution Control Board के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई है। दिल्ली में रविवार को AQI 45 दर्ज किया गया था। दिल्ली की हवा आने वाले दिनों में भी साफ़ रह सकती है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिन तक दिल्ली का मौसम नम रह सकता है। इस मौसम की वजह से लोगो को गर्मी से राहत मिलेगी साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने की सम्भावना है। इस पूरे हफ्ते लोगों को सूर्य देव का प्रकोप नहीं सहना पड़ेगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments