Tuesday, March 11, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaदिल्ली में बदला मौसम, सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश, जाने...

दिल्ली में बदला मौसम, सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश, जाने बाकि राज्यों का हाल?

Google News
Google News

- Advertisement -

आज सुबह से ही हो रही बारिश ने राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना बना दिया है। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगो को तापमान में गिरावट के कारण काफी राहत मिली है। बुधवार को मौसम विभाग ने भी दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान भी जताया था। मौसम विभाग ने बारिश का चंडीगढ़ और अंबाला में रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं।

बारिश से राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगो को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले तेज धुप और उमस भरी गर्मी से यहां पर रहने वाले लोग बेहद परेशान थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहा। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानि 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD के आंकड़ों की माने तो यहाँ शाम 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंगलवार शाम से ही दिल्ली और आसपास के इलाको में घने बदल छाए हुए थे लेकिन बारिश नहीं हुई। सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक करीब 38.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा। पिछले चार महीने में सामान्य से अधिक बारिश दिल्ली में दर्ज की गई है। लेकिन अगर बात करे अगस्त के महीने की तो इस महीने में सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई है।

चंडीगढ़ और अंबाला के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। देर रात से ही इन इलाको में तेज बारिश हो रही है। वही मौसम विभाग ने रोपड़, पटियाला, कुरुक्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त को कई स्थानों पर भरी बारिश का अनुमान बताया है। जो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है उसमे उन्होंने स्थानीय लोगो को अलर्ट रहने को कहा है। अगर मौसम विभाग की माने तो यहां अत्यधिक भारी वर्षा (204.4 मि मी से अधिक) भी हो सकती है। उत्तराखंड के साथ साथ मौसम विभाग ने हिमाचल पदेश में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। लोगो से यहाँ भी अलर्ट रहने को कहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments