रविवार, दिसम्बर 10, 2023
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमEDITORIAL News in Hindiसंन्यासी होना आसान नहीं

संन्यासी होना आसान नहीं

Google News
Google News

- Advertisement -

अशोक मिश्र

हमारे धर्म में ही नहीं, अन्य धर्मों में भी संन्यास की परंपरा रही है। संन्यासी बनने के लिए हर धर्म में अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। कुछ बहुत कठिन हैं, तो कुछ कम कठिन। लेकिन संन्यासी बनने का बाद संन्यास का पालन करना, हर धर्म में व्यक्ति पर निर्भर करता है। संन्यास लेने के बाद संन्यासी बने रहना बहुत कठिन है। आपको बताएं, एक राजकुमारी थी। उसके मन में वैराग्य उत्पन्न हो गया। जब वह विवाह के योग्य हुई, तो उसके पिता को उसके लायक कोई वर नहीं मिला, तो पिता चिंतित रहने लगे। उन्हें अपनी बेटी के वैराग्य भाव के बारे में पता था। एक दिन उन्होंने सोचा कि मैं अगर इसका विवाह किसी संन्यासी से करवा दूं, तो दोनों सुखी रहेंगे।

इसके बाद राजकुमारी का  विवाह एक योग्य संन्यासी से कर दिया गया। एक दिन की बात है। राजकुमारी कुटिया की सफाई कर रही थी, तो उसे मिट्टी के एक पात्र में उसे दो सूखी रोटियां रखी मिली। उसने पति से पूछा कि यह क्या है? इस पर संन्यासी ने कहा कि कल जब कुछ नहीं मिलेगा, तो एक रोटी तुम और एक रोटी मैं खा लूंगा। यह सुनकर राजकुमारी हंस पड़ी। उसने कहा कि आप संन्यासी होकर भी कल की चिंता करते हैं। चलिए मान लेते हैं कि कल कुछ नहीं मिला, तो भूखे रहकर भगवान का भजन करेंगे। हम उस दशा में भी मगन रहेंगे। यह सुनते ही संन्यासी बोला, सचमुच मैं संन्यासी होकर भी पूरी तरह संन्यासी नहीं बन पाया। तुम राजकुमारी होकर भी संन्यास को अच्छी तरह समझती हो। एक संन्यासी को कल की चिंता करने की जरूरत ही नहीं है। संन्यासी को तो वैसे भी कामना रहित होना चाहिए। इसके बाद दोनों साधना में लीन हो गए। जाएगा।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

IND vs ENG : गेंदबाजों ने दिखाया दम, फिर भी हार गए हम

रेणुका ठाकुर ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर ने नताली सीवर ब्रंट (16 रन) को आउट किया। एलिस कैप्सी 25 रन बनाकर सायका इशाक की गेंद पर आउट हुईं।

IND vs SA Playing 11: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज

सूर्यकुमार की अगुआई में भारतीय टीम ने हाम में बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज 4-1 से जीती है। अब युवा टीम लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

WPL Auction 2024: काश्वी गौतम और सदरलैंड पर जमकर बरसे पैसे…

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं, किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकी..

Recent Comments