बोधिवृक्ष
अशोक मिश्र
एक साल से भी कम समय तक ग्रेट ब्रिटेन और औपनिवेशिक भारत के सम्राट रहे एडवर्ड अष्टम का पूरा नाम एडवर्ड अल्बर्ट क्रिश्चियन जॉर्ज एंड्रयू पैट्रिक डेविड था। एडवर्ड अष्टम का जन्म 23 जून 1894 को इंग्लैंड में हुआ था। एडवर्ड अष्टम को इंग्लैंड और भारत की गद्दी पिता जार्ज पंचम की मृत्यु के बाद हासिल हुआ था। इन्हें ड्यूक आफ विंडसर के रूप में भी जाना जाता है।एडवर्ड अष्टम को महान प्रेमियों की कोटि में गिना जाता है जिन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए इतना बड़ा साम्राज्य ठुकरा दिया था। जिस समय की यह घटना है, उस समय आधी दुनिया पर एडवर्ड अष्टम का राज्य था। लेकिन अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एडवर्ड ने इतने बड़े साम्राज्य को भी ठोकर मार दिया था। एडवर्ड एक सामान्य नागरिक की तरह रहना पसंद करते थे। उन्हे शाही तामझाम कम पसंद था। सन 1920 के आसपास उन्होंने इंग्लैंड के गरीबों के बीच जाकर काम किया था। सन 1936 में जार्ज पंचम की मौत के बाद राजा बनाया गया। इसी बीच उनकी मुलाकात इंग्लैंड के एक व्यवसायी की पत्नी वॉलिस सिंपसन से हुई। एडवर्ड को सिंपसन से प्यार हो गया। उन्हीं दिनों सिंपसन की अपने पति से पट नहीं रही थी और तलाक होने वाला था। यूनाइटेड किंगडम के सम्राट को इस तरह सिंपसन के प्रति प्यार दिखाना, किसी को पसंद नहीं आया। उनके प्रेम का विरोध तत्कालीन प्रधानमंत्री बैल्डविन, विपक्ष के नेता विस्टन चर्चिल और चर्च के प्रधान पादरी ने किया। सबने कहा कि यह शादी नहीं हो सकती है। बात जब सिंपसन और साम्राज्य में से एक को चुनने की आई तो उन्होंने जनाकांक्षाओं के विपरीत सिंपसन को ही चुना। इस तरह एडवर्ड ने अपना नाम महान प्रेमियों में लिखवा लिया।
एडवर्ड ने प्रेमिका के लिए छोड़ा साम्राज्य
- Advertisement -
- Advertisement -
Desh Rojana News