Tuesday, March 11, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiगांधी ने युवक को दी सदुपयोग करने की सीख

गांधी ने युवक को दी सदुपयोग करने की सीख

Google News
Google News

- Advertisement -

महात्मा गांधी ने हमेशा प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करने की बात कही है। वे जितना जरूरी होता था, उतना ही उपयोग करते थे। उन्होंने लोगों को सत्य और अहिंसा की प्रेरणा दी। इसके अलावा उन्होंने सादा जीवन जीने की तरफदारी हमेशा की। जब लंदन से लौटने के बाद उन्होंने भारत में गरीबी देखी, तो उन्होंने सूट-बूट पहना छोड़ दिया और मारकीन की एक धोती को आधा पहनना और आधा ओढ़ लेना सीख लिया।

वह उपयोगी वस्तुओं को व्यर्थ फेंकने के सबसे बड़े विरोधी थे। एक बार की बात है। गांधी जी को किसी काम के लिए नीम की कुछ पत्तियों की जरूरत हुई। उन्होंने आश्रम में रहने वाले एक युवक से कहा कि जरा बाहर जाकर नीम की तीन-चार पत्तियां ले आओ। गांधी जी की बात सुनकर युवक बहुत प्रसन्न हुआ। वह अपने को सौभाग्यशाली मानने लगा कि गांधी जी ने उसे कोई काम करने को कहा। वह उत्साहित होकर बाहर गया और थोड़ी देर बाद नीम की एक टहनी तोड़कर ले आया। उसने टहनी को गांधी जी के हाथ में देते हुए कहा कि मैं नीम की टहनी ले आया हूं।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर आंदोलन के लिए किसान मजबूर

आप इसमें से जितना चाहें, उतनी पत्ती का उपयोग कर सकते हैं। गांधी जी उस युवक के हाथ में नीम की टहनी को देखते ही काफी विचलित हो गए। उन्होंने कहा कि अब मैं इसका उपयोग नहीं कर पाऊंगा। मैंने तुम्हें तीन-चार पत्ती लाने को कहा था, तुम टहनी क्यों ले आए। मैं तीन-चार पत्ती ले लूंगा, लेकिन बाकी पत्तियां तो बेकार हो जाएंगे। इन्हें फेंकना पड़ेगा। गांधी जी ने युवक को समझाते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का सोच समझकर उपयोग करना चाहिए। इसका सदुपयोग करके ही हम प्रकृति को बचा सकते हैं। यह बात युवक की समझ में आ गई।

अशोक मिश्र

-अशोक मिश्र

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments