Thursday, February 6, 2025
21.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in HindiLok Sabha elections 2023: लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच पैठ...

Lok Sabha elections 2023: लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच पैठ बनाने में जुटी भाजपा

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: वैसे तो लोकसभा चुनाव में अभी छह महीने से ज्यादा का वक्त बाकी बचा है, लेकिन इससे पहले भाजपा प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ा लेना चाहती है। वह प्रदेश के सभी शहरों और गांवों तक अपनी पहुंच बनाना चाहती है, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं का सहयोग और समर्थन हासिल किया जा सके। इसके लिए सबसे पहले प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने शुरुआत की। जनसंवाद कार्यक्रम इसी जनसंपर्क अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम के जरिये लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को सुलझाने के साथ-साथ भाजपा को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। प्रदेश के नब्बे विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद के माध्यम से लोगों को जोड़ने की तैयारी है। कई जिलों में खुद मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। इसके काफी पाजिटिव रिजल्ट भी आए हैं।

कुछ जगहों पर मामूली विवाद भी हुए, लेकिन उनके कारण कुछ दूसरे थे। कहीं पर अधिकारियों की लापरवाही थी, तो कहीं अव्यवस्था का मुद्दा था। इसके बाद प्रदेश के मुखिया को लगा कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में वे अकेले नहीं पहुंच सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश के मंत्रियों को जनसंवाद कार्यक्रम के बहाने मैदान में उतारा गया। कुछ दिनों बाद मंत्रियों के साथ-साथ सांसदों को भी जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब विधायकों से भी कहा गया है कि वे अपने जिले में तो संवाद करें ही, दूसरे जिलों में भी कम से कम पांच स्थानों पर जनसंवाद करें। जिन इलाकों में भाजपा का विधायक नहीं है, वहां जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पराजित प्रत्याशी का उपस्थित रहना जरूरी माना गया है। इसका फायदा यह होगा ताकि क्षेत्रीय जनता भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ सके। अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति रहें और लोगों की समस्याओं के निराकरण में सहायक बनें।

पिछले काफी दिनों से भाजपा और प्रदेश सरकार एक तरह से जनसंवाद के माध्यम से जनता में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में है। इसके लिए वह हर माध्यम और मंच का उपयोग करना चाहती है ताकि जनता से जुड़ाव में कहीं कोई कोर कसर न रहे। जनसंवाद कार्यक्रम का एक फायदा यह होता है कि लोगों की समस्याएं भी हल हो जाती हैं। सैकड़ों हजारों लोगों के इन कार्यक्रम में जुड़ने और सबके सामने समस्याएं सुलझने से जनता पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां भी जनसंवाद कार्यक्रम किए हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा हुआ है। वे अपनी पूरी ताकत से लोगों के बीच काम करने में जुट गए हैं। इससे संगठन भी काफी मजबूत हुआ है।

– संजय मग्गू

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments