Monday, February 24, 2025
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiबोधिवृक्ष: संतन को कहा सीकरी सो काम

बोधिवृक्ष: संतन को कहा सीकरी सो काम

Google News
Google News

- Advertisement -

संतन को कहा सीकरी सो काम। आवत जात पनहिया टूटी, बिसरि गयो हरि नाम। जैसे पद की रचना करने वाले अष्टछाप मार्गी कवियों में पहले कवि थे कुंभनदास। इन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य से दीक्षा ली थी। कहते हैं कि एक बार सम्राट अकबर ने इन्हें सीकरी बुलाया और कुछ भेंट स्वीकार करने का अनुरोध किया। इस पर ही उन्होंने उपरोक्त पद कहकर दोबारा सीकरी न बुलाने को कहा। तब सीकरी राजधानी हुआ करती थी। एक बार की बात है। राजा मानसिंह वेश बदलकर कुंभनदास के घर उनके दर्शन को गए। दोनों लोग बैठकर चर्चा करने लगे। इसी बीच कुंभनदास ने अपनी बेटी को आवाज लगाते हुए कहा कि बेटी दर्पण ले आओ, तिलक लगा लूं।

बेटी दर्पण ला रही थी कि हाथ से छूटकर दर्पण गिरा और टूट गया। कुंभनदास ने कहा कि कोई बात नहीं। किसी बरतन में पानी भर लाओ। मैं तिलक लगा हूं। एक टूटे हुए घड़े में बेटी पानी भरकर लाई, तो उन्होंने स्थिर जल में अपना चेहरा देखकर तिलक लगा लिया। इस पर राजा मान सिंह बहुत प्रभावित हुए। दूसरे दिन वे राजसी वेषभूसा में कुंभनदास के घर पधारे और बोले, कविराज! आपकी सेवा में एक तुच्छ भेंट समर्पित है।

कृपया इसे स्वीकार करें। यह देखकर कुंभनदास ने कहा कि महाराज आप! अच्छा तो कल वेष बदलकर आप ही आए थे। हमें आपसे मिलकर बहुत प्रसन्नता हुई। मेरी एक विनती है। राजा मानसिंह ने कहा कि कहिए। तो कुंभनदास बोले कि  आप जब चाहे तब हमसे मिलने आएं। लेकिन ये बेकार की वस्तुएं न लेकर आएं। आप खाली हाथ आएं आपका स्वागत है। हमारा घर छोटा सा है और इन बेकार की वस्तओं से ही यह भर जाएगा। कवि कुंभनदास की बातें सुनकर राजा मान सिंह मन ही मन बहुत लज्जित हुए और उन्हें प्रणाम करके वे अपने महल लौट गए। वे कुंभनदास के बहुत बड़े प्रशंसक हो गए।

अशोक मिश्र

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

Recent Comments