Thursday, March 13, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEducation News in hindi - Deshrojanaजानिए, क्यों विशेष है 1 नवंबर ?

जानिए, क्यों विशेष है 1 नवंबर ?

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: भारत में 1 नवंबर का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि 1 नवंबर यानि आज के दिन भारत में 5 राज्यों की स्थापना हुई। इस आर्टिकल में हम उन 5 राज्यों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

पांच राज्यों की स्थापना में सबसे पहले आता है। हरियाण, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और छत्तीसगढ़ है। अब सबसे पहले हम जानेंगे हरियाणा के इतिहास को।

1 हरियाणा

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न निर्णायक लड़ाइयां भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकतर इतिहास समाहित है। इसमें महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है।

2 मध्य प्रदेश

नवंबर 1956 में अस्तित्व में आए इस प्रदेश को पहले मध्य भारत कहकर संबोधित किया जाता था। इसका पुनर्गठन भाषायी आधार पर हुआ. डॉ. पट्टाभि सीतारामैया मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल हुए। जबकि पहले मुख्यमंत्री के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल ने शपथ ली थी। वहीं पं. कुंजी लाल दुबे को मध्यप्रदेश का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मध्य प्रदेश को नदियों का मायका एवं टाइगर स्टेट भी कहा जाता है।

3 कर्नाटक

भारत के दक्षिण में स्थित कर्नाटक जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। 1973 में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया था।

4 केरल

1 नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई। इसीलिए इस तारीख को केरल का भी भी स्थापना दिवस मनाया जाता है।

5 छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। यह भारत का 26वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया – एक तो ‘मगध’ जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण “बिहार” बन गया और दूसरा ‘दक्षिण कौशल’ जो छत्तीसगढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण “छत्तीसगढ़” बन गया।

इस तरह से कुछ 5 राज्यों का गठन भारत में 1 नवंबर को हुआ था जिसके बाद से एक नवंबर का दिन ऐतिहासिक रूप से मनाया जाने लगा। इस दिन बहुत से सरकारी संस्थानों की छुटियाँ होती है। और एक ऐतिहासिक दिन के रूप में एक नवंबर को भारत में मनाया जाता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments