Sunday, February 23, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONएक सरपंच और 140 पंचों के खाली पदों पर होगा उपचुनाव

एक सरपंच और 140 पंचों के खाली पदों पर होगा उपचुनाव

Google News
Google News

- Advertisement -

नूंह। हरियाणा में पंच – सरपंच, नगरपालिका इत्यादि के चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह से गंभीर है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेने के साथ – साथ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिला में पंच व सरपंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव तथा नगरपालिका तावडू का कार्यकाल पूरा होने पर जल्दी ही यहां चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और ईवीएम मशीनें इत्यादि सुविधाएं देने के लिए राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह से गंभीर है।


उन्होंने कहा कि गांवों में पंच व सरपंच के उपचुनाव होने हैं वह पूरी तैयारी कर लें। इसके अलावा जिले के नगर पालिका तावडू का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब वहां भी चेयरमैन व पार्षदों के चुनाव कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि अक्टूबर – नवंबर माह में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव कराए गए थे। उन्होंने कहा कि पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद के चुनाव हुए थे। उनमें कुछ वैकेंसी रह गई थी। चुनाव को लगभग 6 महीने का समय हो चुका है, जो वैकेंसी खाली थी उनको भरने के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसलिए जिलावार बैठक की जा रही है।
नूंह में एक सरपंच व 140 पंचों के खाली पदों के उपचुनाव होंगे, जो कुछ खामियों की वजह से पद खाली रह गए थे। इसके अलावा लहरवाड़ी गांव की सरपंच के शैक्षणिक दस्तावेजों में कमी पाई थी, जिन्हें पदमुक्त कर दिया गया था। वहां पर भी सरपंच का चुनाव कराया जाएगा। पंचों के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे तथा सरपंच, नगरपालिका पार्षद इत्यादि के चुनाव ईवीएम मशीन के द्वारा पहले की तरह ही कराए जाएंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

Recent Comments