Thursday, February 6, 2025
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeENTERTAINMENT News in Hindi - Deshrojanaतमाम बॉलीवुड स्टार्स भी महिलाओं के निर्वस्त्र घुमाने की खबर पर खूब...

तमाम बॉलीवुड स्टार्स भी महिलाओं के निर्वस्त्र घुमाने की खबर पर खूब भड़के, खिलाडी को भी आया गुस्सा

Google News
Google News

- Advertisement -

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ था। वो वीडियो मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का है। पुरे देश को इस खौफनाक वीडियो ने सन्न कर दिया है। इस खौफ घटना को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोग अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। सभी लोग इन वीडियो को देख कर आग बबूला हो रहे है। इस हैवानियत भरी वीडियो को देखने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स का भी गुस्सा फूटा है जैसे अक्षय कुमार, रेणुका शहाणे, रिचा चड्ढा इन्होने इस पर अपनी राय रखी है। सेलेब्स ने भी अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। 

बॉलीवुड के खिलाडी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर दुख जाहिर किया साथ ही पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्विटर का सहारा लिया उन्होंने लिखा कि “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे।’

अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने इस मणिपुर में हुई दरिंदगी पर खूब गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा कि “शर्मनाक! भयानक! अधर्म!”

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने हिंसा को कंट्रोल करने में सरकार की विफलता की ओर इशारा किया साथ ही सवाल किया कि क्या इन अत्याचारों को रोकने वाला मणिपुर में कोई नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, “क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिले हैं, तो क्या खुद को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या इंडियन तो क्या ही छोड़ दें!”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

3,29,500/-रु के फ्रॉड के मामले में दुसरे आरोपी को साइबर अपराध थाना सेन्ट्रल की टीम ने किया नूंहु से किया गिरफ्तार

घर को किराए पर देने के ऑनलाइन विज्ञापन/पंजीकरण करने उपरांत 3,29,500/-रु के फ्रॉड के मामले में दुसरे आरोपी को साइबर अपराध थाना सेन्ट्रल की...

नई कृषि योजना से देश का किसान हो पाएगा धन-धान्य पूर्ण?

-प्रियंका सौरभभारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर बहुत अधिक निर्भर करती है, लेकिन यह बाज़ार की अक्षमताओं, खंडित भूमि जोतों और ऋण तक सीमित पहुँच...

बीजेपी कोर कमेटी की मीटिंग में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

देश रोजाना डेस्क। हरियाणा में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव (LOCAL BODY ELECTION) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ...

Recent Comments