Tuesday, October 15, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBollywood News बॉलीवुड की खबरे - Desh rojanaअमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के जादूगर और उनके प्रेम प्रसंग

अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के जादूगर और उनके प्रेम प्रसंग

Google News
Google News

- Advertisement -

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के बादशाह जिनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद यूपी में साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन जी के घर में हुआ। उनका करियर 1969 में “सात हिंदुस्तानी” से शुरू हुआ, लेकिन असली धमाका हुआ “जंज़ीर” से। इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया, और उन्होंने “एंग्री यंग मैन” की छवि को गढ़ा। लेकिन उनका करियर सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपने गहरे स्वर से कई विज्ञापनों और टीवी शो में भी काम किया, जो उन्हें और भी लोकप्रिय बना गया।

बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी

अमिताभ का निजी जीवन भी उतना ही दिलचस्प है। रेखा के साथ उनका अफेयर एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसने सिनेमा जगत में तूफान मचाया। फिल्म “दो अनजाने” के सेट पर शुरू हुआ ये रिश्ता धीरे-धीरे गहराता गया। कहा जाता है कि उनके बीच एक जादुई आकर्षण था, जो हर फिल्म में नजर आता था।

एक हॉट गॉसिप का राज़

रेखा ने एक बार जया बच्चन के सामने खुलकर अपने प्यार का इज़हार किया, जिससे खलबली मच गई। यह भी कहा जाता है कि रेखा ने अपने दिल की बात कहने के बाद अमिताभ को एक विशेष उपहार भी दिया था, जो आज तक एक राज़ बना हुआ है।

पारिवारिक वफादारी और करियर की ऊंचाइयाँ

हालांकि, अमिताभ ने हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता दी। जया के प्रति उनकी वफादारी ने उन्हें एक आदर्श पति का रूप दिया।

अमिताभ बच्चन का रंगीन सफर: RJ से सुपरस्टार तक

कहते हैं हर किसी का कोई ना कोई सपना होता है लेकिन होता वही है जो किस्मत को मंजूर हो ऐसा ही एक सपना सदी के महानायक , अमिताभ बच्चन जीने देखा था
Bollywood मैं आने से पहले रेडियो एनाउंसर बनने का सपना उन्होंने देखा लेकिन किस्मत ने उन्हें फिल्मी दुनिया का बादशाह बना दिया। जब All India Radio में उनकी आवाज़ को rejection का सामना करना पड़ा, तो उन्होंने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया।
Unke फिल्मी करियर की शुरुआत 1969 में “सात हिंदुस्तानी” से हुई। शुरुआती फिल्में ज्यादा सफल नहीं रहीं, लेकिन “जंजीर” (1973) ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद “शोले,” “दीवार,” और “कभी कभी” जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बना दिया।
सदी के महानायक को एक बार फिर से उनके जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं देते हैं
अमिताभ की कहानी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है; यह प्यार, संघर्ष और अनकही भावनाओं की कहानी है। उनकी जिंदगी के हर पहलू में एक जादू है, जो आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित किया: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर तनाव बढ़ा

भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ता जा रहा है। खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की कथित हत्या की जांच से भारतीय उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को जोड़ने पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने कनाडा में अपने उच्चायुक्त और अन्य लक्षित राजनयिकों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। यह कदम कनाडा के नए आरोपों के बाद उठाया गया है, जिन्हें भारत ने बेतुका और हास्यास्पद बताया है। भारत सरकार ने कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित करने का भी निर्णय लिया है। इनमें कार्यवाहक उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, उप उच्चायुक्त पैट्रिक हेबर्ट, प्रथम सचिव मैरी कैथरीन जोली, प्रथम सचिव लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, प्रथम सचिव एडम जेम्स चुइपका, और प्रथम सचिव पॉला ओरजुएला शामिल हैं। इन्हें 19 अक्टूबर, 2024 की रात 11:59 बजे तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा ने अभी तक एक भी सबूत नहीं दिया है। मंत्रालय ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर आरोप लगाया कि वे राजनीतिक लाभ के लिए भारत को बदनाम कर रहे हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ट्रूडो की सरकार एक ऐसे राजनीतिक दल पर निर्भर है, जिसके नेता भारत के प्रति खुलेआम अलगाववादी विचारधारा का समर्थन करते हैं। कनाडा के उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर ने कहा कि कनाडा ने भारत सरकार के एजेंटों और कनाडा में एक कनाडाई नागरिक की हत्या के बीच संबंधों को लेकर विश्वसनीय सबूत उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत के लिए समय आ गया है कि वह इन आरोपों पर गौर करे और इसकी तह तक जाए। इस घटनाक्रम से भारत और कनाडा के बीच तनाव और बढ़ गया है, और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

Chandigarh news: आग में जलकर महिला की मौत

चंडीगढ़(Chandigarh news: ) में एक रिटायर्ड महिला टीचर की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला, जो 60 साल की थी, को गंभीर...

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश: पुणे में रची गई थी योजना

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पुणे में रची गई थी। हमलावरों को उनकी पहचान करने के लिए एक फोटो और एक फ्लैक्स बैनर प्रदान किया गया था। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 66 वर्षीय नेता की हत्या की जांच के दौरान पुणे निवासी प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर की कथित भूमिका का खुलासा किया। मुख्य आरोपी: पुलिस ने लोनकर भाइयों को इस अपराध का मुख्य आरोपी माना है। दोनों ने कथित तौर पर हमलावरों की फंडिंग की और हमले से पहले बैठकें कीं। प्रवीण, शुभम की डेयरी में काम करता था, जहां उसने शिवकुमार गौतम और धर्मराज कश्यप से संपर्क किया। ये दोनों एक नजदीक के स्क्रैप डीलर के यहां काम करते थे। साजिश की योजना: साजिश के लिए कई दौर की बैठकें हुईं, जिसमें उन्हें काम को अंजाम देने के बाद पूरा भुगतान का वादा किया गया था। प्रत्येक हमलावर को पचास हजार रुपये पहले ही दे दिए गए थे। उन्होंने सिद्दीकी की दिनचर्या और घर का पता करने के लिए एक मोटरसाइकिल खरीदी। गिरफ्तारी और जांच: पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह (23 वर्षीय), उत्तर प्रदेश के धर्मराज राजेश कश्यप (19 वर्षीय) और प्रवीण लोनकर शामिल हैं। पुलिस ने संदिग्ध हैंडलर मोहम्मद यासीन अख्तर और गौतम के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। गौतम पर आरोप है कि उसने बाबा सिद्दीकी के सीने में गोलियां मारी थीं। आगे की कार्रवाई: पुलिस के मुताबिक, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गौतम ने तीन महीने पहले कश्यप को पुणे में काम करने के लिए बुलाया था। इसके बाद गौतम सितंबर 2023 में मुंबई के कुर्ला में विनोबा भावे नगर में किराए पर रहने लगा। जिसके बाद उसने गुरमेल बलजीत सिंह को साजिश में शामिल किया। तीनों हमलावर गुरमेल सिंह, कश्यप और गौतम को 50-50 हजार रुपये की अग्रिम राशि दी गई थी। उन्होंने बाबा सिद्दीकी के कार्यालय और उनकी दिनचर्या की रैकी करने के लिए एक बाइक खरीदी। घटना का विवरण: तीनों शनिवार रात तक अपने हैंडलर्स के साथ अपने मोबइल फोन से लगातार संपर्क में थे, जब सिद्दीकी को गोली मारी गई। गौतम ने सिद्दीकी पर गोलीबारी की, जबकि कश्यप और गुरमेल सिंह पीछे खड़े थे। कश्यप ने सिद्दीकी पर गोली लगने के बाद एक स्प्रे का इस्तेमाल किया। जबकि कश्यप और गुरमेल सिंह को बांद्रा में घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गौतम भागने में सफल रहा।

Recent Comments