Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeENTERTAINMENT News in Hindi - Deshrojanaसाल 2023 की इन चीजों को भी कहें अलविदा, नए साल में...

साल 2023 की इन चीजों को भी कहें अलविदा, नए साल में नहीं आएंगी नजर

Google News
Google News

- Advertisement -

2024 के आगमन में अब महज़ कुछ घंटे ही बचे हैं। साल 2023 ने जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बताया। इस साल ने दुनिया में कई नई चीजों का जन्म देखा तो कई चीजों के खत्म होने का गवाह भी बना। आज हम बात करेंगे ऐसी कुछ चीजों के बारे में जो साल 2023 में खत्म हो गईं।

उड़ गई ट्विटर की चीड़िया

साल 2022 में दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। वहीं जब ये चीड़िया एलन मस्क के पिंजरे में गई तो इसमें कई बदलाव देखने को मिले, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके नाम को लेकर हुआ। जुलाई 2023 में मस्क ने इसे ट्विटर से बदलकर एक्स कर दिया जिसके कारण हमेशा के लिए ट्विटर की चीड़िया सोशल मीडिया से कहीं विलुप्त हो गई।

नहीं रहे IPC, CRPC, IEA

वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अगस्त 2023 को 3 मूलभूत कानूनों इंडियन पीनल कोड (IPC), कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर (CRPC) और इंडियन एविडेंस एक्ट (IEA) जोकि 163 साल पुराने थे, उनमें बदलाव का एक बिल लोकसभा में पेश किया। लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद ये बिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी से कानून बन गए। इन तीनों की जगह लेने वाले कानून में शामिल हैं भारतीय न्याय संहिता कानून, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य कानून।

कहानी बन गए उस्मानाबाद और औरंगाबाद

साल 2023 से पहले भी इस देश में जिलों के नाम बदलने की राजनीति होती आई है। लेकिन महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार ने इस साल 2023 में राज्य के दो जिलों औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर नाम बदलने की राजनीति को फिर से चर्चा में ला दिया। वहीं अब इन जिलों का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव हो गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments