Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAओबीसी महिलाओं को कांग्रेस देगी आरक्षण : कैप्टन अजय

ओबीसी महिलाओं को कांग्रेस देगी आरक्षण : कैप्टन अजय

Google News
Google News

- Advertisement -

नूंह। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 जुलाई को ओबीसी मोर्चा की राहुल गांधी के साथ होने वाले सम्मेलन के लिए निमंत्रण देने शुक्रवार को नूंह जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव (पूर्व मंत्री) ने कांग्रेस कार्यकतार्ओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 52 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के लोग हैं। प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी अभी से ही कुछ मसलों पर गंभीर है। इसी क्रम में सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने पर 33 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी महिलाओं को दिए जाएंगे और जाति जनगणना कराएंगे जिसमें जिसकी ज्यादा हिस्सेदारी होगी उसको उसके हिसाब से आरक्षण दिया जाएगा।


कैप्टन ने कर्नाटक जीत पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंच से बजरंगबली का नारा देकर वहां की जनता को धर्म जात के नाम पर वोट मांगने का काम किया, लेकिन कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया अब धर्म व जाति की राजनीति नहीं चलेगी। उल्टा बजरंगबली ने भाजपा को गदा मारकर गिरा दिया। वहीं कैप्टन ने पुलवामा अटैक पर भी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते कहा कि सतपाल मलिक द्वारा भाजपा की पोल खोली जा चुकी है। नो रैंक नो पेंशन को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। संसद भवन के उद्घाटन को लेकर यादव ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा संसद भवन का उद्घाटन होना चाहिए लेकिन देश के प्रधानमंत्री अपना नाम आगे कर रहे हैं जिसका 19 विपक्षी पार्टियों द्वारा इसका बहिष्कार किया जा रहा है। वहीं अहीरवाल में मुख्यमंत्री के विरोध पर उन्होंने कहा कि अब पछताए होत क्या चिड़िया चुग गई खेत। उन्होंने कहा कि अब आने का या पत्थर लगाने का कोई फायदा नहीं है। अब लोग जान चुके हैं कि भाजपा का कैसा चेहरा है इसीलिए उनका जगह-जगह विरोध हो रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments