Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramमेदांता अस्पताल में बम की सूचना से मचा हड़कंप

मेदांता अस्पताल में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Google News
Google News

- Advertisement -

गुरुग्राम। यहां मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और अस्पताल में चप्पे-चप्पे पर सर्च अभियान चलाया। छानबीन के दौरान कुछ ऐसा नहीं मिला।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात 7.45 बजे मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में बम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना सदर की टीम अस्पताल पहुंची। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड की मदद से व्यापक सर्च आॅपरेशन चलाया गया। सर्च आॅपरेशन में हॉस्पिटल परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस टीम द्वारा सर्च आॅपेरशन शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से किया गया।
बम होने की यह सूचना मेदांता अस्पताल के लैंडलाईन पर एक मोबाईल नम्बर से आई कॉल के माध्यम से मिली थी। गुरुग्राम पुलिस ने इस नम्बर बारे जांच की तो पता चला कि यह कॉल जसविंदर पाल सिंह गुलाटी नामक व्यक्ति ने की थी। जांच में उसके परिजनों ने बताया कि जसविंदर कई वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जिसका इलाज वर्ष 2014 से 2020 तक मेदांता अस्पताल में ही चला था। जसविन्द्र पाल सिंह गुलाटी मूल रूप से जिला सिरमौर (हिमाचल) का रहने वाला है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments