Sunday, February 23, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAसाक्षी मर्डर कांड पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाली आक्रोश रैली

साक्षी मर्डर कांड पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने निकाली आक्रोश रैली

Google News
Google News

- Advertisement -

पलवल। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंगदल पलवल की ओर से शुक्रवार को दिल्ली में साक्षी की नृसंश हत्या को लेकर आक्रोश रैली निकाली गई। रैली कमेटी चौक से शुरू होकर मैन बाजार से होती हुई मीनार गेट पर समाप्त हुई। इसमें शामिल प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने की मांग की और कठोर सजा का प्रावधान करने की मांग की ताकि हिंदू बेटियों को बहकाने का लव जिहादी दुस्साहस न कर सकें।


रैली को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंगदल के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीष भारद्वाज ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में बेटियां लव जिहाद की भेंट चढ़ रही हैं। किसी के 35 टुकड़े किये जाते हैं तो किसी को चाकुओं से गोद दिया जाता है या जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाये। जब मुस्लिम बेटियों के लिए तीन तलाक का कानून बनाया जा सकता है तो हिन्दू बेटियों की रक्षा के लिए लव जिहाद के खिलाफ भी सरकार जल्द कानून बनाये।


रैली में अंतरास्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष सतीश कोशीस,राष्ट्रीय बजरंगदल के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा,राष्ट्रीय बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, गौ रक्षा प्रमुख प्रवीण भारद्वाज, सह प्रमुख कपिल भारद्वाज, राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह, लक्की वशिष्ठ, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, नगर मंत्री बिजेंद्र सिंगला, सतपाल शर्मा, महेश गर्ग अजय महेश भारद्वाज नवीन, कुलदीप हिंदू, राहुल, भगवत सिंगला, रामनिवास पाराशर, कर्मवीर, संगीता गर्ग, मूर्ति शर्मा,सविता शर्मा, गगन पाठक,रमन शर्मा,रवि शर्मा,भूषण गोयल,स्वतंत्र गोयल आदि शामिल थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

Recent Comments