रविवार, दिसम्बर 10, 2023
21.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAहिमाचल-कर्नाटक के बाद हरियणा में होगा बदलाव: सैलजा

हिमाचल-कर्नाटक के बाद हरियणा में होगा बदलाव: सैलजा

Google News
Google News

- Advertisement -

पृथला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि बेरोजगारी में हरियाणा लगातार अव्वल बना हुआ है। नौकरियों की सरेआम नीलामी हो रही है। प्रदेश की जनता गठबंधन सरकार से तंग आ चुकी है और इसे चलता करने का मन बना चुकी है। अब तो सिर्फ चुनाव का ही इंतजार किया जा रहा है। हिमाचल और कर्नाटक की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
कुमारी सैलजा पृथला के दुधोला चौक पर हरियाणा कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तंवर की ओर से आयोजित जन आक्रोश रैली में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। मंच संचालन जितेंद्र चंदेलिया ने किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि कर्नाटक की तरह हरियाणा की जनता भी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। जिस तरह से भाजपा के झूठ, प्रपंच को कर्नाटक की जनता ने अपनी वोट की चोट से करारा जवाब दिया है, उसी प्रकार हरियाणा के लोग भी भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को चलता कर देंगे।


उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत इस सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें भीष्म गर्मी के बावजूद इलाके से भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे है। उन्होंने महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि महंगाई में लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हरियाणा में सरकार नाम की चीज नहीं है। भ्रष्टाचार फैला हुआ है। प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज नहीं हैं। जनता अब भाजपा की इस सरकार से दुखी हो चुकी है। इससे साफ है कि अब प्रदेश में।कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
कुमारी सैलजा ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज देश की संसद के नए भवन का उद्घाटन भारत की महिला राष्ट्रपति से न कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से करना चाह रहे।हैं। हम प्रधानमंत्री की का आदर करते हैं, लेकिन उन्हें अपने पद की गरिमा का भी ख्याल रखना चाहिए। अब तानाशाही के दिन लद चुके हैं। बदलाव की हवा शुरू हो चुकी हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं हरियाणा कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राकेश तंवर ने उपस्थित जनसमूह का आभार जताया। कार्यक्रम में राम कृष्ण गुर्जर, शमशेर सिंह विधायक, सुधा भारद्वाज, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भगवान गैरकपुरिया, संजय चंदलिया, बलजीत कौशिक, धर्मपाल, योगेश ढींगड़ा, मनोज अग्रवाल, सुधीर गोदारा, भाई सतवीर डागर, सुभाष कौशिक व सतपाल।चौहान के अलावा काफी गणमान्य लोग मोजूद थे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है, तो पत्रकारों में एक ही क्यों: एमडब्ल्युबी

चंडीगढ़।मीडिया वेल बींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने कहा है कि -पत्रकारों को पैंशन के मामले में सरकार...

IND vs ENG : गेंदबाजों ने दिखाया दम, फिर भी हार गए हम

रेणुका ठाकुर ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर ने नताली सीवर ब्रंट (16 रन) को आउट किया। एलिस कैप्सी 25 रन बनाकर सायका इशाक की गेंद पर आउट हुईं।

IND vs SA Playing 11: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज

सूर्यकुमार की अगुआई में भारतीय टीम ने हाम में बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज 4-1 से जीती है। अब युवा टीम लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

Recent Comments