Sunday, February 23, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAदेवेंद्र सौरोत को जेजेपी ने दिया जिले का दायित्व

देवेंद्र सौरोत को जेजेपी ने दिया जिले का दायित्व

Google News
Google News

- Advertisement -

पलवल। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की नवगठित कार्यकारिणी की रविवार को पंचकुला चंडीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उसमें नवनियुक्त सभी जिला अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रभारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने देवेंद्र सौरोत को पलवल जिले का दायित्व सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया।


प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी एवं पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, सरकार में मंत्री देवेंद्र बबली, व राज्यमंत्री अनूप धनक एवं पार्टी के अन्य सभी माननीय विधायकों ने अपना शुभ संदेश दिया। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर देवेंद्र सौरोत ने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने वक्तव्य मे कहा कि पार्टी ने जो विश्वास दिखाया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा तथा मेरा प्रयास रहेगा कि पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाना व सबको साथ लेकर चलना तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ साथ जोड़ना।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

Recent Comments