देश रोज़ाना: हरियाणा के हिसार जिले में 10 से ज्यादा भाजपा अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसमें वह पदाधिकारी पन्ना प्रमुख पार्टियों में शामिल रहे है। भाजपा पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पार्टी में अनदेखी हुई है। जिसके चलते वह पार्टी को छोड़ रहे है। लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह पार्टी के इतने सदस्य निकलना सही नहीं है।
हिसार जिले के खंड अग्रोहा गांव में भाजपा के पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री किसान मोर्चा प्रभारी, मंडल महामंत्री, एससी मोर्चा प्रभारी, सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के बाद सभी अधिकारियों ने अनदेखी के आरोप लगाया और सभी ने अपने इस्तीफे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भेजने का फैसला किया है।
पार्टी से इस्तीफा देने के मामले से उच्च अधिकारीयों को अवगत कराया जा चूका है। इन अधिकारियों में 7 गांव के सरपंच, हिसार डीसी, प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल सहित पार्टी के अन्य उच्च पदाधिकारी शामिल है। इस मामले में सीईओ भी अनदेखी कर रहे है। जिसके चलते उन्हें यह बड़ा कदम उठाना पड़ा।
भाजपा को होगा नुकसान
इन अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
पन्ना प्रमुख – नरेंद्र चौहान
बूथ अध्यक्ष -देशराज 105
महावीर सिंह -106
सुभाष भादू- 108
प्रभारी अग्रोहा मंडल – अविनाश
शक्ति केंद्र -देशराज बुआल
शहर शक्ति केंद्र प्रमुख- राजेश कुमार 104
मंडल महामंत्री किसान मोर्चा अग्रोहा सुरेश पवार 107
एससी मोर्चा अग्रोहा मंडल अध्यक्ष -उम्मेद सिंह