Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadLok Sabha Election : फरीदाबाद जिले के 23163 युवा पहली बार करेंगे...

Lok Sabha Election : फरीदाबाद जिले के 23163 युवा पहली बार करेंगे मतदान

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह (DC Vikram Singh) ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र के सबसे बड़े पर्व यानि 18वे लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections) में जिला फरीदाबाद के 23 हजार 163 युवा Voters पहली बार मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह (DC Vikram Singh) ने आगे बताया कि जिला फरीदाबाद के छः विधान सभा क्षेत्रों (Assembly Constituencies) में फिलहाल 16 लाख 96 हजार 789 Voters हैं। विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituencies) के हिसाब से कुल Voters में पृथला विधान सभा क्षेत्र में कुल 02 लाख 18 हजार 645 मतदाता हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कुल 03 लाख 192 Voters हैं। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में कुल 03 लाख 14 हजार 694 Voters हैं। बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 62 हजार 192 Voters हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 54 हजार 485 Voters हैं। वहीं तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 03 लाख 46 हजार 581 Voters हैं।

DC Vikram Singh

गौरतलब है कि विश्व में भारत देश को चुनाव प्रजातंत्र का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इसमें Voters अपने मत का प्रयोग अपने मनपंसद प्रतिनिधि चुनने के लिए करते हैं। हाल ही में होने वाले 18वे लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections) को लेकर यदि सबसे अधिक उत्साहित मतदाता हैं तो सबसे ज्यादा युवा Voters हैं, जोकि पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं। जिला में 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 23 हजार 163 Voters हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी बने राज मदान

जिला में विधान सभा क्षेत्र वार युवा Voters

पृथला विधानसभा क्षेत्र में 3318 नए युवा Voters हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधान सभा क्षेत्र में 3947 युवा Voters हैं। जो पहली बार अपने पसंद का जन प्रतिनिधि का चुनाव VOTE देकर करेंगे। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 4233 युवा Voters हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3787 युवा Voters हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 3258 युवा Voters हैं। वहीं तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 4820 युवा Voters मतदान करके अपनी पसंद का जन प्रतिनिधि चुनेंगे।

Lok Sabha Election

विधान सभा क्षेत्र वार मतदाता

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि पृथला विधान सभा क्षेत्र में कुल 218645 Voters हैं, जिसमें 116493 पुरूष व 102144 महिला और 08 ट्रांसजेंडर Voters हैं। फरीदाबाद एनआईटी विधान सभा क्षेत्र में कुल 300192 Voters हैं, जिसमें 166677 पुरूष व 133504 महिला और 11 ट्रांसजेंडर Voters हैं। बड़खल विधान सभा क्षेत्र में कुल 314694 Voters हैं, जिसमें 170061 पुरूष व 144610 महिला और 23 ट्रांसजेंडर Voters हैं। बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कुल 262192 Voters हैं, जिसमें 145338 पुरूष व 116808 महिला और 06 ट्रांसजेंडर Voters हैं। फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र में कुल 254485 Voters हैं, जिसमें 136581 पुरूष व 117895 महिला और 09 ट्रांसजेंडर Voters हैं। वहीं तिगांव विधान सभा क्षेत्र में कुल 346581 Voters हैं, जिसमें 190803 पुरूष व 155756 महिला और 23 ट्रांसजेंडर Voters हैं।

Lok Sabha Election

मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

डीसी विक्रम सिंह (DC Vikram Singh) ने कहा कि भारत में 18वे लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections) विश्व में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास रहा है कि भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा समय-समय पर Vote बनाने के लिए चलाए गए अभियान में हर पात्र युवा का Vote बनवाई जाए। इसके लिए शिक्षण संस्थाओं में विशेष कैंपों का आयोजन किया गया। अपने मत का प्रयोग करने के लिए Voters को जागरूक किया जा रहा है। नए युवा Voters को मतदान के प्रति उत्साहित होना स्वाभाविक है। जिला फरीदाबाद के 23 हजार 163 युवा पहली बार Vote करेंगे।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments