Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा के हिसार जिले में 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान...

हरियाणा के हिसार जिले में 55 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान गई जान, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

Google News
Google News

- Advertisement -

सभी डॉक्टरों को भगवान का रूप कहा जाता है क्योंकि वह बीमार लोगों को एक नया जीवन प्रदान करता है लेकिन कभी-कभी भगवान से भी बड़ी गलतियां हो जाती हैं। वैसे ही कुछ हुआ है हरियाणा के हिसार जिले में जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण एक 55 वर्षीय महिला की जान चली गई। जिसके बाद सभी परिजनों ने अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया।

मृतक महिला के बेटे रवि का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी माता की जान गई है। जोरदार हंगामे के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन को भी बुलाया गया जिसके बाद पुलिस ने शव को काबू में करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अभी कार्यवाही को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक रोक दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

मृतक आशा को पथरी थी जिसका इलाज कराने के लिए बेटे रवि ने माता आशा को सुखदा अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस दौरान डॉक्टरों ने उसके बेटे को बताया कि उनकी माता को पथरी के अलावा हार्ट अटैक और लकवा के लक्षण भी दिख रहे हैं और डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने के लिए बोल दिया। रवि ने आरोप लगाया है कि बिना किसी हस्ताक्षर के और बिना बताए डॉक्टर ने सीधा ऑपरेशन करना शुरू कर दिया। जिसके कारण माता आशा की जान गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Recent Comments