हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन का शानदार तोहफा दिया है। हरियाणा में रक्षाबंधन पर सरकार ने हरियाणा परिवहन की बसों में इस वर्ष मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह ही महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चे के साथ इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं।हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि यात्रा की सुविधा उन्नत 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी यह योजना 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन रात 12 बजे तक रहेंगी यह सुविधा सभी बस स्टैंड में सभी बसों के लिए दी जाएगी।
रक्षाबंधन के दिन सभी महिलाओं के लिए यह तोहफा एक अनोखा गिफ्ट है। क्योंकि एक भारी संख्या में सभी महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए लंबा सफर तय करती हैं। फ्री बस सुविधा मिलने के बाद सभी महिलाओं को राहत मिलेगी।