Thursday, February 6, 2025
11.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAअशोक तंवर ने पूर्व सीएम हुड्डा पर साधा निशाना

अशोक तंवर ने पूर्व सीएम हुड्डा पर साधा निशाना

Google News
Google News

- Advertisement -

कभी हुड्डा के करीबी रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे अशोक तंवर ने जब से कांग्रेस पार्टी छोड़ी है तब से ही वे लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है। मौजूदा वक्‍त में अशोक तंवर आम आदमी पार्टी प्रचार समिति के अध्यक्ष है। अशोक तंवर ने पूर्व सीएम हुड्डा पर शब्‍दों का तीखा प्रहार किया है।

अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं का रस्सी तो जल गई है लेकिन बल नहीं गया है। अशोक तंवर हुड्डा का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहते है कि नौ साल में कांग्रेस का संगठन नहीं बनने दिया, उसे आपने ही नहीं बनने दिया।

आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि एलानाबाद में जमानत जब्‍त हुई, दिल्ली और पंजाब में भी जमानत जब्‍त हुई लेकिन फिर भी वे मुगालते में है इस पार्टी का हाल वहीं है जो एक जली हुई रस्‍सी का हो जाता है जिसका जलने के बाद भी बल नहीं जाता है यानी कांग्रेस पार्टी अभी भी घमंड में है।

अशोक तंवर का ये सारा गुस्‍सा हुड्डा की उस बयान पर है जो उन्‍होंने प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर सीटों के बंटवारे को लेकर कही है।हुड्डा का कहना है कि उनकी कांग्रेस पार्टी सक्षम है वो अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

इस बात को लेकर अशोक तंवर ने हुड्डा जी को यहां तक कह दिया कि गठबंधन में खलल ना डालते हुए अपने व्‍यक्गित अहम और महत्‍वकांक्षाओं को छोड़कर 2024 के चुनाव में बीजेपी को देश और प्रदेश से सत्‍ता से बेदखल करने का सोचना चाहिए। अभी वक्‍त है इसलिए समय रहते सभी को मिलकर ये लड़ाई लड़नी चाहिए। अशोक तंवर के बयान से ये साफ दिखाई पड़ रहा है कि उन्‍हें कांग्रेस की जरूरत लग रही है क्‍योंकि देश में तो वे कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन का हिस्‍सा है लेकिन प्रदेश में हुड्डा जी के चाहने से उन्‍हें कांग्रेस से अलग रहना होगा। और फिलहाल हरियाणा में तो आमआदमी पार्टी का कोई विशेष जनाधार कांग्रेस पार्टी के मुकाबले तो नहीं है। हालांकि अशोक तंवर के बयान में हुड्डा के प्रति उनकी खीझ साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments