Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadपूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से हुई बप्पा की स्थापना

पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से हुई बप्पा की स्थापना

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, फरीदाबाद

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा सोमवार को गणेश प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा पांचबी-81 से उत्सव स्थल गांधी कॉलोनी तक निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जय घोष से हुई। इस वर्ष मंडल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 350वीं राज्य अभिषेक की वर्षगांठ मंडल द्वारा मनाई जा रही हैं। जिसके तहत इस बार का पंडाल भी छत्रपति शिवाजी महाराज के किले रायगढ़ की तरह ही सजाया गया।

यात्रा में सभी वर्ग के व्यक्ति, महिलाए एवं बच्चे शामिल थे सभी ने खूब नाचा गाया। रास्ते में जहां जहां गणेश प्रतिमा की यात्रा रुकी वहां वहां लोग बप्पा का आशीर्वाद लेने से खुद को रोक न पाए। सुधाकर पांचाल ने बताया कि गणेश उत्सव का आयोजन बाल गंगाधर तिलक जी ने सभी जाती के धर्म लोगों को इकट्ठा करने के लिए सार्वजानिक गणेश उत्सव का आयोजन किया। मंडल द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ढोल एवं डीजे की धुन पर यात्रा शुरू एवं उत्सव स्थल तक पहुंची।

मंडल द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना मंगलवार को सुबह दस बजे पूर्ण विधि विधान एवं मंत्रोचार के साथ सम्पन्न हुई। स्थापना पूजा में मंडल संरक्षक सुधाकर पांचाल एवं पूजा पांचाल द्वारा सम्पन्न हुई। पूजा के बाद गणेश प्रतिमा की आरती भी की गई।

मुख्य अतिथि राजीव जेटली जोकि बी.जे.पी. के राष्ट्रीय प्रवक्ता है और हरियाणा मुख्य मंत्री के मीडिया सलाहकार भी, उन्होंने बप्पा की आरती करी और बप्पा से आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपस्थित भक्तजनों से कहा कि गणेश उत्सव का त्यौहार पहले महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था। परन्तु अब यहां फरीदाबाद में भी लोग उसी उत्साह एवं भक्ति भाव से गणेश पूजा करते हैं एवं बड़े बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाते है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी का त्योहार आने के कई दिन पहले से ही बाजारों में इसकी रौनक दिखने लगती है। यह पर्व हिन्दू धर्म का अत्यधिक मुख्य तथा बहुत प्रसिद्ध पर्व है। इसे हर साल अगस्त या सितंबर के महीने में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह भगवान गणेश के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है। मंडल के संरक्षक सुधाकर पांचाल एवं मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल द्वारा राजीव जेटली को श्री फल, शॉल एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

- उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी के रूप में सीधे बैंक खातों में भेजी गई 1890 करोड़ रुपए की धनराशि**- लखनऊ में मुख्यमंत्री ने...

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

Recent Comments