Friday, March 14, 2025
23 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAपलवल के होडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न, पिछड़े वर्ग...

पलवल के होडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न, पिछड़े वर्ग आयोग के हक में लिया फैसला

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: सोमवार को होडल विधानसभा में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न हुई जिसमें पांच नवनियुक्त पदाधिकारीयों को उपाध्यक्ष कैप्टन अशोक कुमार, जिला सचिव डीपी सेन, जिला सचिव वीरेंदर फौजी, जिला सचिव बलदेव शास्त्री फाटनागर, जिला सचिव राजपाल पांचाल को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ में ओबीसी की मोर्चा के कार्यकर्ता नारायण सैनी को सैनी समाज चौबीसी का प्रधान बनने पर फूल मालाओं से सम्मानित किया।

ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापति ने पलवल जिले के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ओबीसी समाज के लिए जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में पंचायती राज में 8% का आरक्षण, मेडिकल क्षेत्र में 27% का आरक्षण, पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए, सैनिक स्कूलों वे नवोदय स्कूलों में ओबीसी के लिए आरक्षण के लिए विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने हरियाणा सरकार में गरीब बच्चों की काबिलियत के हिसाब से बिना पर्ची और खर्ची के जो नौकरियां मिल रही हैं, फैमिली आईडी के द्वारा गरीब परिवारों को बीपीएल कार्ड बनाए जा रहे हैं।

हरियाणा में सबका साथ सबका विकास हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हरियाणा प्रदेश में बहुत ही इमानदारी से लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पलवल जिले के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज जांगड़ा, उपाध्यक्ष पुरानचंद जांगड़ा, पार्षद हुकुम प्रजापति, संतोष सैनी, महामंत्री आशीष कुमार, पलवल के मंडल अध्यक्ष राजकुमार जांगड़ा, उटावड़ मंडल ललित जांगड़ा, हसनपुर मंडल सतवीर नागर, अशोक सेन, संजय वाल्मीकि और सैकड़ों ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता और ओबीसी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments