Saturday, February 22, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा के रोहतक से गयाब हुआ 6 वर्षीय बच्चे का शव झज्जर...

हरियाणा के रोहतक से गयाब हुआ 6 वर्षीय बच्चे का शव झज्जर से मिला, मचा हड़कंप

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के रोहतक से के 6 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया था। जिसमे बच्चे की चप्पल नहर के बाहर मिली थी। उस बच्चे के शव को पुलिस ने खोजने में सफलता हासिल की है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

6 वर्षीय बच्चे के पिता ने बच्चे के लापता होने का शक एक अज्ञात पर जताया था। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि महज 6 वर्ष के बच्चे का शव रोहतक से झज्जर कैसे पहुंचा।

नहर के बाहर मिली चप्पलों ने सभी का ध्यान अपना ओर आकर्षित किया जिसके बाद 3 गोताखोर नहर में ढूंढ़ने लगे। कई घंटो तक लगातार बच्चे की तालश की गई। लेकिन कोई सबूत नहीं मिला।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार मामले ]की जांच में जुटी रही। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेजा गया है। अभी इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments