Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadफरीदाबाद से अयोध्या राम मन्दिर दर्शन के लिए बस सेवा का हुआ...

फरीदाबाद से अयोध्या राम मन्दिर दर्शन के लिए बस सेवा का हुआ शुभारंभ

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद/ बल्लबगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर अयोध्या के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर आज रविवार को बल्लभगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अयोध्या जाने वाली बस में सफर करते हुए कहा कि हरियाणा के हर जिला से अयोध्या के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो लोग महंगे सफर की वजह से अयोध्या नहीं जा सकते थे। अब उन्हें इसके लिए सोचना नहीं पड़ेगा। क्योंकि रोडवेज की बस सस्ते में अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने के लिए सफर कराएगी।

Moolchand Sharma

सरकार द्वारा परिवहन की सुविधा

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आम जन के लिए सरकार द्वारा परिवहन की सुविधा को ज्यादा से ज्यादा सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग अधिक से अधिक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बसों का प्रयोग करें। उन्होंने आम जन से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग को देश में गरीब और मिडल क्लास लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं प्रदान करने का काम किया है। इस दौरान विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री का यह एक एतिहासिक बड़ा फैसला है कि अयोध्या के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। जिससे जनता को सीधी परिवहन विभाग की बस सेवा के जरिये अयोध्या भगवान राम के दर्शन होंगे। विधायक सीमा त्रिखा ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा शुरू की गई बस के लिए उनका धन्यवाद किया।
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया हर बूथ जीतने का लक्ष्य

बस सुबह 8:30 बल्लबगढ़ से प्रति दिन जायेगी अयोध्या

बता दें कि किराया 960 रुपए है और यह बस सुबह 8:30 बल्लबगढ़ से प्रति दिन अयोध्या जायेगी। वहीं अयोध्या के लिए सफर कर रहे यात्रियों में भी खुशी देखी गई और हरियाणा सरकार की तारीफ करते हुए इस फैसले को सही बताते हुए जय राम के नारे लगाते हुए नजर आए। परिवहन विभाग की बस में सफर करते हुए यात्री प्यारेलाल भारत कालोनी निवासी, सेक्टर 19 निवासी विजय कुमार,बल्लबगढ़ निवासी संजू राणा, यात्री कौशल दीक्षित भारत कालोनी
सेक्टर 19 निवासी राजीव यात्री बल्लबगढ़ निवासी संजू राणा, कौशल दीक्षित भारत कालोनी निवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जनता को भगवान राम मन्दिर में लल्ला के दर्शन के लिए अयोध्या बस सेवा शुरू करना सनातन धर्म के लोगों के लिए सराहनीय कदम है।

बस सेवा के शुभारंभ अवसर

उद्योगिक नगरी फरीदाबाद में सनातन धर्म के सभी लोगों के बस में जाकर अयोध्या में भगवान राम के दर्शन होंगे।अयोध्या बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,टिपरचंद शर्मा,हर प्रसाद गोड,जगत भूरा,प्रेम खट्टर,लखनबेनीवाल,नवीन चेची,मुकेश डागर,सुषमा यादव,महाप्रबंधक लेखराज सहित शहरवासी मोजूद रहे।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Brij Bhushan: बृजभूषण ने विनेश और बजरंग को ‘खलनायक’ बताया

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बृजभूषण शरण सिंह(Brij Bhushan: ) ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं और पहलवान...

Vinesh- Bajrang: पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने से खेल राजनीति का मुद्दा बना

शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया(Vinesh- Bajrang: ) के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता...

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

Recent Comments