Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadश्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाने का आह्वान

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपावली मनाने का आह्वान

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा के जवाहर कॉलोनी और नंगला क्षेत्र के मुस्लिम रंग रेज समाज के प्रमुख लोगों और नौजवानों ने रंग रेज फाउंडेशन आफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष व आल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद सिराज के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा से मुलाकात की और जिला अध्यक्ष को फूल माला डालकर उनको नव दायित्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।

उन्होंने जिला अध्यक्ष को अपने इलाके की समस्याओं से अवगत करवाया और समस्याओं को हल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने मुस्लिम समाज द्वारा उनके स्वागत व अभिनंदन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और साथ ही सभी आये हुए मुस्लिम समाज के लोगों को उनकी समस्याओं के हल करने का आश्वासन दिया। वोहरा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से मुस्लिमों के विकास के लिए कार्य किया है।

पीएम मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी मुस्लिम समाज को बड़ा तोहफा दिया है। वोहरा ने कहा कि आने वाली 22 तारीख को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आप सभी अपने -अपने घरों पर दिये जलाए और इस शुभ दिन को दिपावली की तरह मनाकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दें। मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष के इस संबोधन व आग्रह पर भारत माता की जय का उद्घोष कर अपना समर्थन दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण है होली

वी के पूजाभारत एक कृषि प्रधान देश है, और जैसा कि सभी को विदित है कि कृषि ही मनुष्य की आजीवका का प्रमुख साधन...

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

Recent Comments