Monday, March 10, 2025
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया हर बूथ जीतने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया हर बूथ जीतने का लक्ष्य

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरज कुंड में गांव चलो अभियान’’ के लिए बुलाई गई भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का लक्ष्य दिया, तो प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सब कुछ संभव बताया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि सभी सीटें जीतना तो तय है, लेकिन सभी बूथ जीतेंगे तो ही सभी कार्यकर्ताओं के मन में जीत की खुशी होगी। जबकि बिप्लब देब ने भी दसों सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है। तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भी गांव चलो अभियान के तहत आगामी दिनों में 24 घंटे बूथों पर रहने वाले 350 पदाधिकारियों को हर घर मोदी-मनोहर की योजनाओं को पहुंचाने का टास्क दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी है और भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है। पार्टी कैसे सुदृद्ध बनें, कैसे सर्वस्पर्शी बनें इस पर हमें फोकस रखना है।

जनता

इन लोगों को लाभ दिलाना

उन्होंने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं और परिस्थितियों के अनुसार समाज की अपेक्षाएं बदल जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में तकनीक की मदद लेनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में करोड़ों की संख्या में लाभार्थी हैं। हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता में से 1.40 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने योजनाओं का लाभ मिला है, इसलिए तकनीकी के माध्यम से इन लोगों को लाभ दिलाना और डाटा भेजना आसान हो गया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो और सरल एप पर जो काम करें उसे तुरंत अपडेट करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 चुनाव में हमें 34 प्रतिशत वोट मिले और 47 सीटें आईं। 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिले और 40 सीटें जीती। हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा, लेकिन सात सीटें कम हो गई। इसलिए एक-एक व्यक्ति से संपर्क कर एक-एक वोट लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ की माइक्रोमैनेजमेंट करनी है। गांव चलो अभियान के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उपलब्ध्यिां बतानी है और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता भी कहती है कि भाजपा ही आएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी सलाह देते हुए कहा कि हमें अति विश्वास से बचना है।

यह भी पढ़े: 9 मार्च को मनाया जाएगा राजा हसन खां मेवाती का शहादत दिवस

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा

बूथ जीतने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी सीटें तो जीत लेंगे, लेकिन हर बूथ को जीतने सही सभी कार्यकर्ताओं को जीत की खुशी मिल पाएगी। 2014 और 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जो वोट मिले उसके हिसाब से बूथों का वर्गीकरण करके विश्लेषण करें और हर बूथ पर एक कदम आगे बढ़कर काम करें, ताकि पहले से ज्यादा वोट भाजपा को मिल सके।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क करें और उनकी मन की बात जानें। उन्होंने कहा कि हम बार-बार लोगों से मिलेंगे तो जो हमारे नहीं हैं वे भी हमारे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत से ज्यादा मत सुनिश्चित करना है। विकसित भारत यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर वार्ड, हर गांव तक यह यात्रा पहुंची है और लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जो कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे वह काम प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी ने करके दिखाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अतुलनीय 9 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक को पढ़कर हमें भी संतुष्टि होती है कि हमने भी प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है।

 मनोहर लाल

फरीदाबाद विधायक

इस मौके पर कार्यकर्ता बिप्लब देब ,प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, गृहमंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री जेपी दलाल, मंत्री डा. बनवारी लाल, मंत्री कमलेश ढांडा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मंत्री संदीप सिंह, मंत्री मूलचंद शर्मा, सांसद रमेश कौशिक, सांसद संजय भाटिया, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, डीपी वत्स, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मनीष ग्रोवर, अशोक तंवर, फरीदाबाद विधायक राजेश नागर, सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जगदीश नायर सहित अनेक विधायक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए जुड़े रहे: https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments