Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा में कलर्को की 42 दिन बाद हड़ताल खत्म, यदि फिर हड़ताल...

हरियाणा में कलर्को की 42 दिन बाद हड़ताल खत्म, यदि फिर हड़ताल की तो हो सकती है जेल

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा में काफी दिनों से क्लर्क हड़ताल पर चल रहे थे जिनकी मांग थी वेतन बढ़ाना। अब 42 दिन बाद क्लर्कों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ एसोसिएशन पदाधिकारी की मीटिंग हुई जिसमें क्लर्को ने अपनी हड़ताल वापसी ले ली है। मीटिंग में सरकार की ओर से 21, 700 रुपयों का ऑफर दिया गया, लेकिन एसोसिएशन ने इस मामले को सुनकर फैसला लिया है कि इस मुद्दे पर पांच सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी 3 महीने के लड़कों की सभी मांगों पर चर्चा करेंगी।

कलर्को का वेतन बढ़ाने के मामले पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसके बाद वह तैयार रिपोर्ट कमेटी सरकार को देगी। इसके बाद तब तक यह तय नहीं हो जाता कि कब तक क्लर्को की सैलरी बढ़ेगी। तब तक राज्य व्यापी कलर की हड़ताल स्थापित रहेगी। इस दौरान सभी क्लर्को को सरकार ने रुकी हुई सैलरी देने का भी फैसला किया है।

अगर कोई कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो वह अवैध और दंडनीय और उसे 6 महीने की सजा हो सकती है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी को बिना वारंट गिरफ्तार किया जा सकता है। अधिकतम 6 महीने की सजा तक लगाने का प्रावधान है। सरकार के स्तर पर 13 जुलाई 26 अगस्त हुई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments