जब भी हम हरियाणा के एनसीआर का नाम सुनते है तो हमारे मन में एक बदमाशों की छवि बनती है। क्यों, क्योंकि एनसीआर में क्राइम अधिक है। क्रिमनल अधिक है। ये तो आप जानते ही है कि हरियाणा में अपराध किस स्तर पर है। चोरी, डकैती, लूट-पाट, नशा तशकरी करना, हत्या जैसे क्राइम हरियाणा में होने आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर साल इतनी अपराध होते हैं इन अपराधों को करने वाले अपराधियों को सरकार कहां रखती है। आज इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कि हरियाणा में कितनी जेल है ? और हर साल बढ़ते अपराध के जुर्म में अब तक कितने कैदी इन जेलों में गुजर बसर कर चुके है, कर रहे है।
हरियाणा में कुल 22 जिले में है। जिनमे से केवल 16 जिलों में ही जेल है। बाकि 3 सेन्ट्रल जेल है। यानि कुल मिलाकर हरियाणा में 19 जेल है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की 3 साल पहले की रिपोर्ट के अनुसार अलग अलग अपराधों में 20 हजार 423 से अधिक कैदी बंद हैं। इनमे 900 से अधिक महिलायें शामिल है। 3 साल पहले क्राइम कम था। अब क्राइम में 10% को बढ़ोतरी हुई है।हरियाणा में बात करेंगे उन टॉप जिलों की जिनमें सबसे अधिक अपराध पाए गए हैं। 2021 से लेकर 2023 तक फरीदाबाद और गुड़गांव इन दो जिलों में सबसे अधिक अपराध पाए गए हैं, इसके बाद करनाल, पानीपत, हिसार और चरखी दादरी यह जिले सामने आए हैं जिनमें सबसे अधिक क्राइम पाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरीदाबाद की नीमका जेल में केवल 3 हजार अपराधी कैद है। फरीदाबाद एक ऐसा शहर है जहां आए दिन डेड बॉडी मिलती है, नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है। ऐसे में नीमका जेल में सिर्फ 3 हजार कैदी होना एक शक का दायरा बनाता है। और इन 3 हजार कैदियों में 1 हजार कैदी ऐसे है। जिन्हे उम्र कैद को सजा सुनाई गई है।
अब यहां पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाता है। आखिर वह कर क्या रही है। या तो अपराधियों के हौसले बुलंद है या फिर पुलिस के डंडे में जोर नही है। जो अपराधी बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रही है।