Saturday, September 7, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadगरीब का विकास करना ही सरकार का मुख्य ध्येय : कृष्ण पाल...

गरीब का विकास करना ही सरकार का मुख्य ध्येय : कृष्ण पाल गुर्जर

Google News
Google News

- Advertisement -

केंद्रीय राजयमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को आम जनता के लिए सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को शत प्रतिशत मिलना चाहिए और कोई इससे छूटना नहीं चाहिए। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज रविवार को फरीदाबाद के गांव अगवानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जहां केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा भेंट कर लोगों संग जन संवाद भी किया। वहीं उपस्थित लोगों विकसित भारत संकल्प शपथ दिलवाते हुए भागीदारी सुनिश्चित करने आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की 17 योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है, जोकि अपने मकसद में सफल होती दिखाई दे रही है। 30 सितंबर से 25 जनवरी तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर गांव, बस्ती, कस्बे में जाएगी और साथ में मोदी की गारंटी की 17 योजनाओं के सभी विभागों के अधिकारी आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आपके बीच में आ रहे हैं।

गरीब लोगों के लिए निःशुल्क इलाज, निःशुल्क गैस कनेक्शन, निःशुल्क अनाज, शौचालय, हर घर में नल और नल में जल, रेहड़ी पटरी वालों के लिए लोन सुविधा, नौजवानों के लिए मुद्रा योजना और भी अन्य कई योजनाएं मोदी सरकार ने समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए शुरू की है। ताकि वह भी समाज की मुख्यधारा ने आ सके।

इस संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा क्रियांवित किए जा रहे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा रहा है और योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों के विचार को मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से सांझा किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से ड्रोन की प्रदर्शनी भी की गई। कार्यक्रम के दौरान सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग की कंटिजेंट भजन मण्डली द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का गीतों व भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

NGT-DDA: एनजीटी ने यमुना के ‘ओ’ जोन में सीवर लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (NGT-DDA:) से यमुना के डूब क्षेत्र के ‘ओ’ जोन में चार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने...

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

Vinesh- Bajrang: पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने से खेल राजनीति का मुद्दा बना

शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया(Vinesh- Bajrang: ) के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता...

Recent Comments