Monday, March 10, 2025
27.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadकॉलोनियों को तोड़े जाने के भय से यमुना क्षेत्र में हुई ...

कॉलोनियों को तोड़े जाने के भय से यमुना क्षेत्र में हुई महापंचायत

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, फरीदाबाद

नगर निगम फरीदाबाद के द्वारा 20 सितंबर को अगवानपुर, बसंतपुर, इस्माइलपुर में यमुना की तलहटी में बसी कॉलोनियों को तोड़े जाने के खिलाफ आज हज़ारों कॉलोनिवासी सेव फरीदाबाद के नेतृत्व में बुलाई गई एक महापंचायत में एकत्रित हुए। स्थानीय निवासियों ने यहां के प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी और जालसाज़ी करके ज़मीन बेचने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि उनको यह दिखाया गया कि जब दिल्ली के डूब क्षेत्र के मकान नहीं टूटे तो यहां भी नहीं टूटेंगे। ज़्यादातर मकान इन कॉलोनियों में जीपीए पर ही बिके हुए हैं। प्रॉपर्टी डीलरों ने लोगों से झूठ बोला हुआ है कि किस्तों पर ख़रीद होने के कारण जीपीए पर बेचा जा रहा है, बाद में पक्की रजिस्ट्री हो जाएगी। इन कॉलोनियों के लोग अभी बाढ़ की त्रासदी से उबर नहीं पाए थे कि मकान टूटने की आफ़त सिर आ पड़ी।

जनता के मुताबिक़ यमुना में प्लॉट काटने और ज़मीन की ख़रीद फ़रोख़्त करने में मुख्य रूप से एसएसबी बिल्डर्स, साईं बिल्डर्स, शिव प्रॉपर्टीज़ और निर्वर्तमान पार्षद पति रवि भड़ाना, पार्षद पति रविकान्त भड़ाना व अन्य शामिल हैं। इस अचानक आए नोटिस से इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रभावित लोगों के हक़ की लड़ाई में मुख्य रूप से सेव फ़रीदाबाद संस्था अगुवाई कर रही है। संस्था के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ने इस तोड़फोड़ को अमानवीय और भय दिखा कर वोट बटोरने की नीति बताया। पारस का कहना था कि लोगों को न्याय दिलावाने के लिए उनकी संस्था स्थानीय लोगों के साथ एक बड़ा आंदोलन करेगी और क़ानूनी विकल्प भी तलाशेगी। इसके लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है जिसका प्रधान सन्नी सिद्दीक़ी को बनाया गया।

कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि दबंग डीलर्स और नेताओं के गुर्गे उन्हें कोर्ट ना जाने की धमकी दे रहे हैं और तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं जिसकी वजह से वह खुल कर अपना विरोध दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। कॉलोनिवासियों के पास इस पते के आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली व गैस के सरकारी कनेक्शन, परिवार पहचान पत्र, वोटर कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी इत्यादि सभी सरकारी दस्तावेज हैं।

आज की महापंचायत में सन्नी सिद्दीक़ी, मुकेश झा, रिंकु सिलानी, संजय चौधरी, शबनम ख़ान, इसरार, निज़ाम ईद्रीसी, सोनू झा, आनंद, शाहीन, पूजा गुलाटी, सोनू सिसोदिया, बीजेंद्र कुशवाह, सतीश गुप्ता, विकास शर्मा, मुकेश सिंह सहित हज़ारों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

Recent Comments