Wednesday, March 12, 2025
31.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadथार की चपेट में आने से ईको व बाइक चालक घायल

थार की चपेट में आने से ईको व बाइक चालक घायल

Google News
Google News

- Advertisement -

तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक थार चालक ने बाइक और ईको वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार और ईको वैन सवार चालक घायल हो गए। घायलो को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में सूत्रों से पता चला है कि थार में दो पेटी शराब भी बरामद हुई है। फिलहाल वैन और थार को हाइवे से हटाकर पुलिस ने अलग कर दिया था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

नेशनल हाइवे पर वाईएमसीए और बाटा फ्लाईओवर के पास फ्लाईओवर से उरते हुए एक थार और ईको वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। थार की टक्कर से ईको वैन चालक का संतुलन बिगड़ गया और एक बाइक सवार भी उसकी चपेट में आ गया। जिससे ईको वैन चालक और बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। घायलो को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मौके पर मौजूद एक दुकानदार संजय ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े पांच बजे का है। ईको वैन चालक सीएनजी भरवाने के लिए जा रहा था। उसी दौरान बल्लभगढ़ की ओर से आई तेज रफ्तार थार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। ईको वैन बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार और ईको वैन के ड्राइवर घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलो को अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments