2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, बिहार से लेकर आई थी गांजा,
फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त मकसूद अहमद के द्वारा शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गांजा सहित महिला आरोपी लेला बेगम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला लेला बेगम गांव बरहिमा जिला गोपालगंज बिहार की रहने वाली है। महिला को अपराध शाखा टीम ने 12 मार्च को गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बाई-पास रोड सेक्टर-37 क्षेत्र से काबू किया है। महिला से 2.926 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया है।
महिला से पूछताछ में सामने आया कि वह गांजा को बिहार से फरीदाबाद किसी को देने के लिए आई थी। जिसके लिए उसको 10 हजार रुपए मिलते। जिसको मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
बिहार से लेकर आई थी गांजा, 2.9 किलोग्राम गांजा सहित महिला आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -
- Advertisement -