देश रोज़ाना: फरीदाबाद से पलवल की ओर जा रहे बाइक सवार को हरियाणा रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बाइक पर पति- पत्नी और एक बच्ची बैठी थी। जोरदार टक्कर से सभी की जान जाते-जाते बची। इस हादसे में महिला घायल हो गई। पति और बच्चों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। डॉक्टर के अनुसार प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
बल्लभगढ़ की शिव- शारदा कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण और हिना दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर पलवल की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार का टक्कर केसंतुलन बिगड़ गया जिसके कारण वह गिर गए। बाइक सवार बस के नीचे गिर गए। लेकिन, गनीमत रही कि बस का पहिया उनके ऊपर नहीं चढ़ा। इस दौरान बस चालक का उल्टा रवैया देखने को मिला। वह गलती मानने के बजाय उल्टा डांट रहा था।
इस घटना के बाद मौके पर लोग इक्क्ठ्ठा हो गए जिन्होंने घायलों को सामान्य अस्प्ताल में इलाज के लिए भिजवा दिया। इलाज के लिए उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। साथ ही मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है ताकि आगे की कार्रवाई पुलिस की देखरेख में की जा सके l