फरीदाबाद के सेक्टर-2 में एक महिला पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई, जब महिला टहल रही थी। बदमाशों ने महिला पर फायरिंग की, जिसमें गोली पहले एक कार में टकराई और फिर महिला के सीने में लग गई।
पीड़िता आशा ने बताया कि गोली कार से टकराने के बाद चिंगारियां निकलीं और फिर गोली उनकी छाती को छूते हुए जमीन पर जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोली को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किसने और किस मकसद से गोली चलाई। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है।