Sunday, February 23, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadविधायक राजेश नागर ने निगम जेई को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के...

विधायक राजेश नागर ने निगम जेई को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए आदेश

Google News
Google News

- Advertisement -

तिगांव विधायक राजेश नागर ने गांव भतोला में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के जेई परवेज आलम एवं लखमी चंद को जनहित में कार्य करने की सीख दी। गांव के लोगों ने मुख्य रूप से सफाई की समस्या बताई और इस बारे में निगम के सुस्त रवइये को लेकर नाखुशी जताई। विधायक राजेश नागर ने मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके लिए नाली सीवर की सफाई का भी पक्का बंदोबस्त किया जाये। नागर ने कहा कि अनेक बार छोटी चीज की देखरेख नहीं होने पर वह बड़ी चीज को ख़राब कर देती है और यह सब नजरअंदाजगी के कारण होता है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल हुए गांव वासियों को शहरी व्यवस्थाएं प्रदान करने के लिए राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसमें अधिकारी सजगता से काम करें। नागर ने निगम के अधिकारियों से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक राजेश नागर ने कहा कि सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सफाई की अलख जगाई और स्वच्छता अभियान चला कर लोगों के मन में स्वच्छता के प्रति विश्वास बढ़ाया।

आज लोग अपने घर और बाहर साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में निगम अधिकारियों को भी पहले से अधिक काम करना होगा। सभी लोग यह ध्यान रखें कि कूड़ा खुले में ना डालें और कूड़े का उठान समय पर हो जिससे कि लोगों को गुजरते हुए शहर में अच्छी व्यवस्थाएं मिल सकें। इस अवसर पर वीर सिंह नंबरदार, अजय वीर सरपंच, सुरेश चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुभाष चंदीला, जेपी चंदीला, बेगराज चंदीला, चतर चंदीला, अजब चंदीला, वीर सिंह नागर, ओमप्रकाश चंदीला, करतार नागर, सतीश कुमार, किरण चंदीला और बालेश्वर चंदीला सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

Recent Comments