Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAपूर्व चेयरपर्सन आशावती बनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

पूर्व चेयरपर्सन आशावती बनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

Google News
Google News

- Advertisement -

पलवल। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए सभी मोर्चे के प्रकोष्ठों में नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रदेश भर में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, पूर्व चेयरपर्सन आशावती पत्नी शीतल दास को भाजपा पलवल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिससे क्षेत्र की महिलाओं व भाजपा कार्यकतार्ओं में खुशी का माहौल है।

पूर्व चेयरपर्सन आशावती

अपनी नियुक्ति पर आशावती ने शनिवार को गुरुग्राम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी को मिठाई खिलाकर आभार जताया। बता दें कि आशावती पूर्व में पलवल जिला परिषद की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। प्रदेश स्तर पर एससी मोर्चा की प्रदेश सचिव व प्रदेश कार्य समिति सदस्य भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : बिजली उपभोक्ताओं को मिले बेहतर सुविधा का लाभ : पीसी मीणा

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशावती ने बातचीत में बताया कि सच्ची निष्ठा व ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करेंगे। जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा दी गई है। उसका निर्वहन अच्छे से करेंगे जिला स्तर पर नई टीम खड़ी कर साथ ही पुराने साथियों को साथ लेकर चलेंगे और जन-जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की योजनाओं का जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी सांसद कुरुक्षेत्र, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विपुल गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बंतो कटारिय, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, विधायक दीपक मंगला, विधायक जगदीश नायर, विधायक प्रवीण डागर विधायक का धन्यवाद करते हुए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

Recent Comments