Monday, February 3, 2025
18.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAPalwal: पलवल के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, 15 नवंबर से...

Palwal: पलवल के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी, 15 नवंबर से शुरू होगी चीनी शुगर मिल

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: पलवल के गन्ने किसानों के लिए एक खुशखबरी है। अब गन्ने उत्पादक किसानों का इंतज़ार खत्म हो गया है। क्योंकि जल्द ही पलवल में सहकारी चीनी मिल शुरू होने वाली है। यह पलवल के सभी गन्ने उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र 2023-24 का आरंभ 15 नवंबर को किया जाएगा।

पिछली बार चार दिसंबर से शुरू हुआ पेराई सत्र चार जून तक चला था। चीनी मिल देरी से शुरू होने से गन्ना उत्पादक किसानों को परेशानी में डाल दिया है। चीनी शुगर मिल चलने में देरी के कारण किसानों को पिछली बार की तरह नुकसान होने का डर सता रहा है।किसान नेताओं ने कहा कि समय पर शुगर मिल नहीं चलने का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को किसान नेताओं ने गांव दीघौट, खांबी, रायदासका, रुंधी, लाडियाका आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया।

गन्ने की फसल को उगाने से अब बहुत से किसान कतरा रहे है। क्योंकि अब गन्ने की फसल का पहले जैसा दाम नहीं मिल पाता है। और गन्ने की फसल उगाने के लिए मेहनत और लागात उतनी ही लगती है। कई बार ऐसा होता है कि गन्ने की फसल खेतों में ही सुख जाती है। क्योंकि जो समय गन्ने की फसल को काटने का होता है। उस समय सही दाम नहीं मिल पाता। यदि किसान गन्ने की फसल को कटवा कर रख भी ले तो यह और भी परेशानी का काम होता है कि इतनी फसल को कहा और कैसे रखा जाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या व्यावहारिक हैं इतने बड़े आयोजन?

जगदीप सिंह मोरमहाकुंभ 2025 वर्तमान कालखंड का ध्रुव तारा बना हुआ है। धरती के एक छोटे से भूखंड पर एक समय में इतने मनुष्यों...

देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित अपराध शाखा AVTS  की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते...

Recent Comments