Saturday, February 22, 2025
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeCrime News | Latest Crime news in hindi by Deshrojanaगुरुग्राम के फार्महाउस में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, 40 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम के फार्महाउस में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़, 40 लोग गिरफ्तार

Google News
Google News

- Advertisement -

गुरुग्राम पुलिस ने खादरपुर गांव स्थित एक फार्महाउस में अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मैपल फार्महाउस पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि इस छापेमारी में कैसीनो संचालकों और जुआ खेलने वाले 40 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कैसीनो टेबल, 3,180 टोकन और जुआ खेलने के लिए उपयोग किए गए ताश के छह पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने सेक्टर 65 थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अवैध कैसीनो से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments