Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANABhiwaniHaryana: युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने...

Haryana: युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने का था शक

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के भिवानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें चार- पांच युवक बाइक पर सवार होकर आते है और एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते है। गोलियां लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो जाता है। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया दिया है। इतनी बड़ी वारदात को अंजाम केवल एक शक के चलते दिया गया है।

प्रसिद्ध पंजाबी गायकार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल भिवानी के सचिन पर भी शक है। करीब एक साल पहले भिवानी के रवि पहलवान की हत्या हुई थी, जिसमें गोली लगने से घायल हरिकिशन उर्फ हरिया हत्याकांड में आरोपी है और फिलहाल जमानत पर बाहर आया था। वारदात के बाद भिवानी सीआईए और शहर थाना पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

हत्या के आरोपी हरिकिशन पर हमला करने वाले बदमाश भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल भिवानी के सचिन के साथी बताए जा रहे हैं। सचिन फिलहाल पंजाब की जेल में बंद है। वहीं हरिकिशन भी करीब साल भर पहले रवि पहलवान की हत्या की गई थी। जिसमें हरिकिशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही हरिया जेल से जमानत पर बाहर आया था।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को कर दी गई थी। जिसके बाद पूरी पंजाबी इंडस्ट्री सदमे में चली गई। सिद्धू मूसेवाला के फैन आज भी उन्हें इतना ही प्यार करते है जीतना कि उन्हें कल करते थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Recent Comments