Thursday, March 13, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAदो दिनों के दौरे पर हरियाणा मुख्यमंत्री, बैठक आयोजित कर लिए अहम...

दो दिनों के दौरे पर हरियाणा मुख्यमंत्री, बैठक आयोजित कर लिए अहम फैसले

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा में इन दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिनों के दौरे पर है। वह फरीदाबाद और दिल्ली में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। पहले दिन मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद का दौरा किया और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफडीए) के साथ बैठक की। जिसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के लिए कई बड़े फैसले लिए। साथ ही अधिकारियों को राज्य संम्पति का सही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। फरीदाबाद शहर पर खर्च करने के लिए 878.23 करोड़ रुपए को मंजूरी दी।

फरीदाबाद में बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने तमाम सांसदों से मुलाकात की। साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। हरियाणा भवन में अन्य मुद्दों पर भी गहनता से चर्चा की। आज भी कई विषयों को लेकर बैठक रखी गई है। जहां मुख्यमंत्री ने कई विषयों पर चर्चा की ।

फरीदाबाद में बैठक के दौरान केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मौजूद रहे।

हरियाणा में लगातार मुख्यमंत्री विकास कार्यों को गति प्रदान करने के प्रयास कर रहे है। जिससे हरियाणा का नाम रोशन हो और तमाम सुख सुविधा हरियाणा के लोगों को प्रधान की जाए। इससे पहले भी कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री कर चुके है। जो हरियाणा को विकासशील बनायंगे। और भविष्य में इनका लाभ होगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments