Monday, March 31, 2025
34.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiHARYANA CONGRES PRESIDENT : दो सांसदों में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़

HARYANA CONGRES PRESIDENT : दो सांसदों में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़

Google News
Google News

- Advertisement -

नई दिल्ली।

कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी पद पर बीके हरिप्रसाद की नियुक्ति के बाद अब हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष (HARYANA CONGRES PRESIDENT) के चयन को लेकर कयासों के दौर जारी हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से ही यह चर्चा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के स्थान पर नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। दीपक बावरिया के स्थान पर बीके हरिप्रसाद को कांग्रेस का हरियाणा प्रभारी नियुक्त कर कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व में इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है। हालांकि, अभी हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं तो क्या चुनाव के दौरान ही नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हो जाएगा और या फिर निकाय चुनाव परिणाम के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।

दो सांसदों के बीच है अध्यक्ष पद की दौड़ :

हरियाणा कांग्रेस के राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर गंभीरता से मंथन कर रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष किसी सांसद को बनाया जा सकता है। जिन दो सांसदों के नाम सबसे अधिक चर्चा में है उनमें एक राज्यसभा के सदस्य व कांग्रेस के तेज तर्रार नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला है तो दूसरे अंबाला के सांसद व युवा दलित नेता वरुण मुलाना।

रणदीप सुरजेवाला

रणदीप को सेलजा व वीरेंद्र सिंह का साथ :

रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस का जाट चेहरा है तथा इसके साथ-साथ ही वे हरियाणा की सभी जातियों में अपना प्रभाव रखते हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे चौधरी शमशेर सिंह सुरजेवाला के पुत्र रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में भी अपना स्थान रखते हैं। जींद जिले की नरवाना विधानसभा सीट से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला को विधानसभा चुनाव हारने के बाद सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले रणदीप सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं। हरियाणा मैं कई बार विधायक रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री भी रहे हैं तथा वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में रणदीप को सांसद कुमारी सेलजा व चौधरी वीरेंद्र सिंह का भी समर्थन प्राप्त है।

वरुण मुलाना

दलित नेता वरुण मुलाना को हुड्डा का साथ :

अंबाला के सांसद वरुण मुलाना कांग्रेस का युवा दलित चेहरा है। वरुण के पिता फूलचंद मुलाना कई बार विधायक तथा हरियाणा सरकार में मंत्री रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में वरुण मुलाना ने अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बांतों कटारिया को बड़े अंतर से चुनाव में हराया था। वरुण की पूजा भी अंबाला जिले की मुलाना विधानसभा से विधायक हैं। वरुण कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में भी अपना स्थान रखते हैं तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के काफी नजदीकी भी हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में वरुण को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का वरदहस्त  प्राप्त है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments