Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramHaryana: चलती बस में लगी आग, ड्राइवर मौके से फरार

Haryana: चलती बस में लगी आग, ड्राइवर मौके से फरार

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक चलती बस में आग लग गई। बस में यात्री बैठे हुए थे। यह एक बहुत ही भीषण हादसा था जिसमे 2 लोगों की जान चली गई। अन्य 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हे उपचार के लिए सिविल अस्पातल भेज दिया है।

यात्रियों से भरी यह बस गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश जा रही थी। जिसमे करीब 17 यात्री बैठे हुए थे। अचानक चलती बस में आग लगी और बस में कुछ सिलेंडर रखे हुए थे जिसके कारण आग देखते ही देखते पूरी बस में फैल गई। आनन- फानन में बस में से यात्रियों को उतारा गया। लेकिन फिर भी दो यात्रियों को नहीं बचाया जा सका।

इस घटना के बाद मौके पर प्रशासन भी मौजूद हो गया। जिन्होंने भी यात्रियों को निजी अस्पताल तक पहुंचाने में सहायता की। कुछ लोगों को सफदरगंज भेजा गया है। अन्य लोगों का सिविल अस्पताल और मेदांता में इलाज चल रहा है। आग लगने के कारणों की तलाश की जा रही है। ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

चलती बस में आग लगने का यह मामला पहली बार संज्ञान में नहीं आया है। इससे पहले भी हरियाणा में ऐसी तरह चलती बस में आग लगने के कारण सामने आए है। और कई हादसों में लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ी है। लेकिन आज तक इसका कोई भी जिम्मेवार नहीं हुआ है ?

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments