Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana: हरियाणा सरकार का किसानों को तोहफा, अब गन्ने की फसल के...

Haryana: हरियाणा सरकार का किसानों को तोहफा, अब गन्ने की फसल के मिलेंगे ये दाम

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा सरकार ने किसानों को एक नया तोहफा दिया है। इस बार सभी किसानों को दीपावली से पहले हरियाणा सरकार का यह तोहफा बेहद फायदेमंद रहने वाला होगा। अबकी बार हरियाणा सरकार ने गन्ने की फसल में बढ़ोतरी करते हुए 386 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ- साथ अगले साल भी किसानों को गन्ने की फसल में बढ़ोतरी का वादा किया है। यह दाम बढ़ा कर 400 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा।

पंजाब में गन्ने का मूल्य 380 रुपये है। हरियाणा अब पंजाब से भी आगे निकल गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य सरकार सदैव किसान हित में निर्णय लेती है और हम उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धत हैं। प्रदेश के किसान भाई बहुत ही परिश्रम से खेती करते हैं और अपनी उपज बाजार में बेचकर हरियाणा की आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां 14 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जाती है। इस साल 424 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

पिछले हफ्ते ही गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने इस बात के संकेत दिए थे कि हरियाणा सरकार जल्द गन्ने का मूल्य बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही इस बारे में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि हरियाणा सरकार ने पेराई सत्र 2022-23 के दौरान गन्ना किसानों को 2,819 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। साल 2022-23 के गन्ना पेराई सत्र में विभिन्न चीनी मिलों ने 770.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की, जिसमें 9.70 प्रतिशत की चीनी रिकवरी हुई।

गन्ने की फसल पहले के समय में काफी उगाई जाती थी। लेकिन कम रेट मिलने के कारण अब ऐसे किसानो ने उगाना कम कर दिया है। यदि गन्ने की फसल कम कर दी जाएगी तो चीनी और गुड़ जैसे अन्य आवश्यक चीज़े फिर कहां से पैदा होगी। इसीलिए हर साल सरकार किसानों को प्रेरित करती है। और गन्ने का बीज भी मुफ्त में देती है। ताकि किसान आसानी से गन्ने की फसल उगा सकें।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

महाकुम्भ के बाद अब संगम की रेती उगलेगी सोना, पांच लाख प्रतिमाह कमाई का अवसर

*मेले के बाद स्थानीय किसानों ने बड़े पैमाने पर शुरू की तरबूज, ककड़ी, खीरे और खरबूजे की खेती**सीएम योगी के निर्देश पर इस बार...

Recent Comments